Hanuman Chalisa

Weather update : कोहरे से घिरे देश के कई राज्‍य, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Webdunia
शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (09:30 IST)
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि होने की आशंका है। साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मध्य महाराष्ट्र में बारिश और ओलावृष्टि के आसार जताए गए हैं। जबकि दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में बिजली की चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई हिस्सों में ठंड के चलते कोहरे का असर हो सकता है। देश के पांच राज्यों जहां कोहरे के आसार हैं तो वहीं कुछ राज्यों में भारी बर्फबारी भी हो सकती है। पश्चिम और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, बंगाल, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कोहरे के आसार हैं। दक्षिण-पूर्वी और इससे सटे मध्य पूर्वी अरब सागर के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान तक एक ट्रफ रेखा बन गई है।

इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा और आसपास के भागों पर है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। राजस्थान के कई इलाकों में अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी होने का अनुमान है। आज राज्य के बीकानेर, उदयपुर एवं कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। गंगानगर जिले में कहीं-कहीं कोहरा हो सकता है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। बहरहाल, अगले दो दिन में हल्की बारिश और हवा की गति तेज रहने के पूर्वानुमान के बाद इसमें सुधार की संभावना है। जम्मू कश्मीर में अगले 24 घंटे में भारी बर्फबारी के आसार हैं, वहीं बांदीपोरा, गुरेज में ओरेंज अलर्ट, कुपवाड़ा, गांदरबल, पुंछ, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, अनंतनाग, बारामुला और कारगिल जिले में भी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड में अगले 5 दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 13 दिसंबर तक राज्य के अलग-अलग जिलों में बर्फबारी और बारिश के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है।

जम्मू, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में आज बिजली कड़कने के साथ ओले पड़ सकते हैं। उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जबकि मौसम पूरी तरह से खुश्क रहा। आज पूर्वी उत्तरप्रदेश में मौसम खुश्क रहेगा, लेकिन पश्चिमी उत्तरप्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra 2026 : अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग ? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य, 5 दिन में बाबा बर्फानी का 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू करने का संकल्प

Iran : तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

Honda WN7 Electric Motorcycle : पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

'ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को दिखाई भारत की ताकत', मेलबर्न में भारतीयों से बोले पीएम मोदी; टॉप-3 इकोनॉमी बनने का दोहराया लक्ष्य

अगला लेख