Publish Date: Sat, 27 Apr 2019 (08:38 IST)
Updated Date: Sat, 27 Apr 2019 (08:55 IST)
उतर और मध्य भारत में गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। पिछले 3 दिनों से सूरज की तपन कम नहीं हुई। शुक्रवार को तापमान 42.3 डिग्री पर पहुंच गया। ये सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। वहीं देश और प्रदेश में खरगोन सबसे ज्यादा तपा। वहां तापमान पूरे देश में सबसे ज्यादा 46.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में लगातार तीन दिन से पारा पारा 42 डिग्री पार है प्रदेश के 27 शहरों में तापमान 42 से डिग्री से ज्यादा रहा।
क्या है कारण : राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से प्रदेश में तपन बढ़ रही है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसान अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने से मध्य प्रदेश, विदर्भ सहित भारत की मुख्य भूमि में लू की स्थिति बनने सकती है।
दक्षिण भारत में सिमटी मौसमी गतिविधियां : पूर्वी इक्वेटोरियल हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में अवसाद उत्तर-पश्चिमी की तरफ में चला गया, जिससे मौसम से जुड़ी गतिविधियां दक्षिण भारत में सिमट गई हैं। पूर्वोत्तर भारत को छोड़कर मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में मौसम संबंधी कोई गतिविधि नहीं हो रही है। इस कारण गर्मी का असर दिख रहा है।
दक्षिण-पश्चिम एवं पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के साथ ही विदर्भ क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है, जहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मध्य प्रदेश के खरगोन में देश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.6 एवं विदर्भ के अकोला में 46.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
webdunia
Publish Date: Sat, 27 Apr 2019 (08:38 IST)
Updated Date: Sat, 27 Apr 2019 (08:55 IST)