sawan somwar

आंधी-तूफान से मई में 250 से ज्यादा की मौत, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में अलर्ट

Webdunia
बुधवार, 30 मई 2018 (10:12 IST)
नई दिल्ली। आंधी-तूफान की वजह से उत्तरप्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में मई माह में 250 सेे ज्यादा लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आज भी उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 10 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।
 
ALSO READ: कहीं भारी बारिश होगी तो कहीं तूफान और गर्मी का कहर टूटेगा
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, प. बंगाल और सिक्किम में बुधवार को आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।
 
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में सोमवार रात आए आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाओं में 45 लोगों की मौत हो गई। इनमें सबसे ज्यादा मौतें बिहार में हुईं।
 
उत्तर भारत में पिछले 27 दिनों से मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखा गया है। उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान और झारखंड में मई माह में 250 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 130 लोग 2 और 3 मई को उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आंधी-तूफान के चलते मारे गए थे। 
 
कई स्थानों पर चलेगी लू : राजस्थान, मध्यप्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप रहा। अधिकतम तापमान गुजरात, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तथा राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात के शेष हिस्सों में सामान्य से बहुत अधिक ऊपर रहा। आज भी राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

ITR Filing 2026 Deadline: 31 जुलाई से पहले ऐसे भरें आयकर रिटर्न, पेनल्टी से बचें

Weather Alert : देशभर में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

क्या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद हो गए? दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरा सच?

सभी देखें

नवीनतम

Top News 31 July: ITR भरने की आखिरी तारीख आज, 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, भिवंडी हादसा समेत 5 बड़ी खबरें

LIVE: महाराष्‍ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत गिरी, 3 शव बरामद

क्या हम फफूंद के खतरे को अब तक कम आंकते रहे हैं?

भीषण गर्मी और जंगल की आग से झुलसता यूरोप, 40 डिग्री के पार हो सकता है तापमान

IMD Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, क्या है बाढ़ प्रभावित गुजरात-असम का हाल?

अगला लेख