Hanuman Chalisa
✕

Weather Forecast : उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, 29 और 31 जनवरी को इन राज्यों में बर्फबारी और भारी बारिश की चेतावनी

Webdunia
सोमवार, 27 जनवरी 2020 (07:41 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में रविवार को भी सर्दी का कहर जारी रहा वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ ही हिमपात हो सकता है। कश्मीर में तापमान बढ़ने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने राज्य के मध्य और उच्च पहाड़ी वाले इलाकों में 29 जनवरी और 31 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
 
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में सापेक्ष आर्द्रता 100 से 59 प्रतिशत के बीच रही।
 
हिमाचल प्रदेश में ठंड की स्थिति जस की तस बनी हुई है वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार को भारी बारिश और हिमपात होने की चेतावनी के साथ राज्य में यलो अलर्ट (गंभीर मौसम) जारी कर दिया है।
लाहौल-स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया और यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। उना में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग ने राज्य के मध्य और उच्च पहाड़ी वाले इलाकों में 29 जनवरी और 31 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
 
कश्मीर घाटी के निवासियों को तापमान में हल्की बढ़ोतरी के कारण शीतलहर की स्थिति से राहत मिली। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
 
पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
आदमपुर 2.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा। अमृतसर और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
उत्तरप्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा रहा और 4.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बहराइच राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने उत्तरप्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में गरज के साथ छींटें पड़ने और बारिश की संभावना जताई है।
 
मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राजस्थान में सीकर न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। श्रीगंगानगर में यह 6.5 डिग्री और चुरू में 6.8 डिग्री दर्ज किया गया।
 
विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान जयपुर एवं बीकानेर संभाग में हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। राजस्थान और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में चक्रवात से सौराष्ट्र क्षेत्र और वडोदरा जिले में हल्की बारिश हो सकती है जिससे अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
 
गुजरात में कच्छ जिले के नलिया में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गांधीनगर में 11 डिग्री, केशोद में 11.6 डिग्री सेल्सियस, डीसा में 11.4 डिग्री और अहमदाबाद में 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

नवीनतम

अखिलेश यादव पर बरसे योगी सरकार के मंत्री, बोले- कितना भी मोर्चा बना लें विपक्षी, BJP की सीटें घटने वाली नहीं

सर्दियों में गोवंश संरक्षण को लेकर योगी सरकार की विशेष कार्ययोजना, गो-आश्रय स्थलों पर बढ़ेगी सतर्कता

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

Assam Road Accident : असम में भीषण सड़क हादसा, छात्रों से भरी ट्रैवलर कंटेनर से टकराई, 23 की मौत की आशंका

कुलगाम में आतंकियों ने दागी थीं ‘आर्मर-पियर्सिंग’ स्‍टील की गोलियां

अगला लेख