Weather Prediction: उत्तराखंड में रात के तापमान में गिरावट, मध्यभारत में मौसम शुष्क

Webdunia
शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (08:10 IST)
नई दिल्ली। पूर्वी भारत में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम पर देखा जा सकता है। इसी के चलते अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय और नगालैंड में बारिश होने की संभावना है। बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड समेत बाकी संपूर्ण पूर्वी भारत में सभी जगहों पर मौसम शुष्क ही बना रहेगा। यहां का तापमान 1-2 डिग्री बढ़ सकता है।
ALSO READ: Weather Prediction: कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, मध्यभारत में बढ़ेगी गर्मी
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़ चुका है तथा जम्मू-कश्मीर में 1-2 जगह हल्की बारिश देखी जा सकती है, बाकी सभी पहाड़ी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा व धूप छाई रहेगी। राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में इस बीच तेज हवाएं चलती रहेंगी। दिन और रात के तापमान सामान्य से ऊपर बने रहेंगे।
 
मध्यभारत में मौसम शुष्क रहेगा : मध्यभारत में एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के चलते मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में मौसम शुष्क रहेगा। गुजरात में कुछ जगह बादल छाए रहेंगे। दक्षिण भारत में भी मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है। तटीय कर्नाटक और केरल में तापमान 30 डिग्री के ऊपर बना रहेगा। इस क्षेत्र में गर्मियां जल्द ही दस्तक दे सकती हैं।
 
देशभर में बने मौसमी सिस्टम : जम्मू और कश्मीर के उत्तर में बने एक पश्चिमी विक्षोभ से भारतीय क्षेत्र पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान पर विकसित है तथा एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी असम पर बना हुआ है और एक विपरीत चक्रवात दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश और उससे सटे उत्तरी-मध्य महाराष्ट्र पर दिखाई दे रहा है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान का मौसम : पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू व कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज हुई है। हरियाणा, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्यप्रदेश और ओडिशा में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है जबकि गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम : कश्मीर से आगे निकलने के बाद पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हो गई है। हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश जारी रह सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

विवादित टिप्पणी को लेकर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- मंत्री विजय शाह अगर मेरी पार्टी में होते तो उन्हें...

Mahindra XEV 9e और BYD Atto की अटकी सांसें, 3 जून को होगी लॉन्च हो रही है Tata Harrier EV

गुजरात के मंत्री बच्चूभाई का एक और बेटा गिरफ्तार, 71 करोड़ के मनरेगा घोटाले में पुलिस का एक्शन

साल 2024 में 12000 करोड़ रुपए का यातायात जुर्माना, 9000 करोड़ का नहीं हुआ भुगतान, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

उत्तराखंड में 6 बांग्लादेशियों और उनकी सहायता करने के आरोप में 2 भारतीय गिरफ्तार

अगला लेख