Hanuman Chalisa

Weather Prediction : ओडिशा में बाढ़, मध्य और उत्तर भारत में भारी बारिश का पूर्वानुमान

Webdunia
शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 (02:01 IST)
नई दिल्ली। ओडिशा के कुछ हिस्सों में गुरुवार को भारी बारिश होने के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई जबकि जम्मू कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते मुख्य नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इस बीच, जम्मू में 19 लोगों को डूबने से बचाया गया।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 4 दिनों में मध्य एवं उत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं, बिहार में गंगा नदी के कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण राज्य में 83.62 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
 
हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति में गुरुवार को कुछ सुधार देखने को मिला। प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या 19 से घटकर 17 रह गई है। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं शाम तक दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश भी हुई।
 
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार सुबह थोड़ा बढ़ा और नदी अब खतरे के निशान के करीब बह रही है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे पुराने रेलवे पुल पर नदी का जलस्तर 203.68 मीटर दर्ज किया गया था, जो गुरुवार सुबह बढ़कर 203.77 हो गया।
इस बीच, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्वी मध्य प्रदेश के चार जिलों बालाघाट, टीकमगढ़, दमोह एवं सागर में अगले 24 घंटे में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार इन चार जिलों में शुक्रवार सुबह तक कहीं-कहीं गरज के साथ बहुत भारी वर्षा होने की भी संभावना है।
 
वहीं, विभाग ने शुक्रवार को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गुजरात और गोवा के दूर-दराज के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

Weather Update: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केरल कब पहुंचेगा मानसून?

LIVE: जहरीली शराब से 10 की मौत, पिंपरी-चिंचवड़ में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

अगला लेख