दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान जारी, शाम 7.30 बजे तक होगा मतदान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024 (11:18 IST)
Voting continues in DU :  दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के 'नॉर्थ' और 'साउथ कैंपस' में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान जारी है। डीयू के विभिन्न कॉलेज के विद्यार्थी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चुनाव के लिए वोट डाल रहे हैं।ALSO READ: Share bazaar: Sensex 85 हजार के पार, Nifty ने भी छुआ शिखर
 
लगभग 1.40 लाख छात्र मतदान के पात्र हैं। मतदान 2 चरणों में होगा। सुबह की पाली के छात्र दोपहर 1 बजे तक और शाम की पाली के छात्र दोपहर 3 बजे से शाम 7.30 बजे तक वोट डालेंगे। कुल 21 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जिनमें अध्यक्ष पद के लिए 8, उपाध्यक्ष पद के लिए 5 तथा संयुक्त सचिव और सचिव पद के लिए 4-4 उम्मीदवार शामिल हैं।ALSO READ: दिल्ली की CM आतिशी ने लिया बड़ा फैसला, 18 हजार से कम नहीं होगी किसी की सैलरी
 
इस वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), कांग्रेस समर्थित नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) तथा 'ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन' (आइसा) व 'स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया' (एसएफआई) के वामपंथी गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है।
 
अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के ऋषभ चौधरी, एनएसयूआई के रौनक खत्री और आइसा की सावी गुप्ता के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के भानु प्रताप सिंह, एनएसयूआई के यश नांदल और आइसा के आयुष मंडल के बीच मुकाबला है।ALSO READ: आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं, देश की 17वीं महिला CM
 
संयुक्त सचिव पद के लिए एबीवीपी के अमन कपासिया, एनएसयूआई के लोकेश चौधरी और एसएफआई की स्नेहा अग्रवाल आमने-सामने हैं। फिलहाल डूसू के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव एबीवीपी से जबकि सचिव एनएसयूआई से हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश: क्या मोहम्मद यूनुस छोड़ देंगे पद?

Weather Update: केरल में मानसून हुआ एक्टिव, यूपी बिहार से लेकर दिल्ली तक वर्षा की संभावना

LIVE: देश में कोरोना की आहट, महाराष्ट्र में 43 नए मामले, मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन छोड़कर गई मिस इंग्लैंड, लगाए गंभीर आरोप

पूरा पागल हो गया है, रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, जेलेंस्की पर भी हमला

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

अगला लेख