Hanuman Chalisa

अदालत ने विवेक डोभाल की मानहानि याचिका पर जयराम, कैरावैन के संपादक को तलब किया

Webdunia
शनिवार, 2 मार्च 2019 (21:34 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे विवेक डोभाल की ओर से दाखिल मानहानि याचिका पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, 'द कैरावैन' पत्रिका के संपादक और उसके पत्रकार को 25 अप्रैल को आरोपी के तौर पर पेश होने के लिए शनिवार को समन भेजा।
 
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने सभी आरोपियों को 25 अप्रैल को अदालत के समक्ष पेश होने को कहा है। पत्रिका 'द कैरावैन' ने अपने एक लेख में लिखा था कि विवेक डोभाल केमैन आईलैंड में हेज फंड चलाते हैं, जो कर चोरी का एक स्थापित स्थान है।
 
विवेक ने 30 जनवरी को अदालत में अपने बयान दर्ज कराए थे जिसमें उन्होंने कहा कि पत्रिका में लगाए गए सभी आरोप और बाद में कांग्रेस नेता द्वारा संवाददाता सम्मेलन में दोहराए गए ये आरोप 'निराधार' तथा 'गलत' हैं और इससे परिजन तथा पेशेवर सहयोगियों की नजरों में उनकी छवि खराब हुई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

नेतन्याहू को मंजूर नहीं US-Iran Deal, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- नहीं रखने देंगे परमाणु हथियार

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

16 जून से लागू हुआ नया नियम: सरकार ने डीजल पर बढ़ाया टैक्स, क्या आपके शहर में बदलने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

मौसम की बड़ी चेतावनी : अगले 24 घंटे इन राज्यों पर भारी! IMD ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट', 80km की रफ्तार से आएगा अंधड़

टीएमसी के 20 बागी सांसदों पर अभी नहीं होगा फैसला, ओम बिरला ने ममता गुट को भी सुनने का दिया मौका

अगला लेख