विनेश फोगाट का आरोप, बृज भूषण के खिलाफ गवाही देने वाली पहलवानों की सुरक्षा हटी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 23 अगस्त 2024 (01:05 IST)
Vinesh Phogat's statement regarding Brij Bhushan Sharan Singh : शीर्ष भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली पुलिस ने उन महिला पहलवानों की सुरक्षा वापस ले ली है जो दिल्ली की एक अदालत में पूर्व डब्ल्यूएफआई (भारतीय कुश्ती महासंघ) प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ गवाही देने वाली हैं।
ALSO READ: जानें बजरंग और साक्षी ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप तय होने के बाद क्या कहा
विनेश और उनकी चचेरी बहन संगीता फोगाट सहित कई अन्य पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। संगीता ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया की पत्नी हैं। दिल्ली पुलिस ने मामले में भारतीय जनता पार्टी के इस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोप पत्र दायर किया था। मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को है।
ALSO READ: 3 बार ओलंपिक खेला हर बार विवादों में घिरी रही विनेश फोगाट
विनेश ने दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग को टैग करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, दिल्ली पुलिस ने उन महिला पहलवानों की सुरक्षा वापस ले ली है जो अदालत में बृज भूषण के खिलाफ गवाही देने जा रही हैं। विनेश पेरिस ओलंपिक फाइनल में पहुंची थीं लेकिन स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले अधिक वजन के कारण उन्हें खेलों से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख
More