Vikram Lander पर भरोसा, चांद की सतह पर होले से रखेगा कदम

Webdunia
मंगलवार, 22 अगस्त 2023 (19:17 IST)
Vikram Lander: चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान (Chandrayaan-3 spacecraft) की चंद्रमा की सतह पर बहुप्रतीक्षित 'सॉफ्ट लैंडिंग' (soft landing) की तैयारियों के बीच विक्रम लैंडर मॉड्यूल (Vikram lander module) के तकनीकी मानक 'असामान्य' पाए जाने की स्थिति में इसकी 'लैंडिंग' 27 अगस्त तक के लिए टाली जा सकती है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
 
इसरो ने चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान की 'सॉफ्ट लैंडिंग' 23 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम 6.04 बजे करने की योजना बनाई है। चंद्र मिशन 14 जुलाई को पूर्वाह्न 2.35 बजे श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया था। इसरो अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक नीलेश देसाई के अनुसार वैज्ञानिकों का ध्यान चंद्रमा की सतह के ऊपर अंतरिक्ष यान की गति को कम करने पर होगा।
 
उन्होंने अहमदाबाद में बताया कि लैंडर 23 अगस्त को 30 किलोमीटर की ऊंचाई से चंद्रमा की सतह पर उतरने की कोशिश करेगा और उस समय इसकी गति 1.68 किलोमीटर प्रति सेकंड होगी। हमारा ध्यान उस गति को कम करने पर होगा, क्योंकि चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल भी इसमें भूमिका होगी।
 
उन्होंने कहा कि यदि हम उस गति को नियंत्रित नहीं करते हैं तो 'क्रैश लैंडिंग' की आशंका होगी। यदि 23 अगस्त को (लैंडर मॉड्यूल का) कोई भी तकनीकी मानक असामान्य पाया जाता है तो हम लैंडिंग को 27 अगस्त तक के लिए स्थगित कर देंगे।
 
इसरो ने चंद्रयान-3 के लैंडर के चंद्रमा की सतह पर उतरने के तय समय से 1 दिन पहले मंगलवार को कहा कि चंद्रयान-3 मिशन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रहा है। इसरो ने कहा कि मिशन तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रहा है। प्रणालियों की नियमित जांच की जा रही है। सुचारु संचालन जारी है।
 
चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल की चंद्रमा की सतह पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' भारत को उन देशों के विशिष्ट समूह में शामिल कर देगी जिन्होंने चंद्रमा की सतह तक पहुंचने की उपलब्धि हासिल की है। यह देश हैं- अमेरिका, तत्कालीन सोवियत संघ और चीन।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam Terror Attack : बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

Mumbai Attack : आतंकी तहव्वुर राणा को लगा झटका, अदालत ने खारिज की याचिका

BSF के जवान को पाक रेंजर्स ने पकड़ा, आंखों पर पट्‌टी बांध फोटो जारी, गलती से पार कर दी सीमा, भारत ने दी हिदायत

Pahalgam Attack : पाकिस्तान को अब दिन में दिखेंगे तारे, कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा

उत्तराखंड में शुरू होगा यज्ञ, कर्मकांड और वेद में सर्टिफिकेट कोर्स

अगला लेख