Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो जारी, भाजपा बोली- जेल मंत्री के दरबार में जेल सुपरिंटेंडेंट की हाज़िरी

Advertiesment
हमें फॉलो करें satyendra jain
, शनिवार, 26 नवंबर 2022 (09:50 IST)
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के वीडियो वायरल होने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शनिवार सुबह भाजपा नेता हरीश खुराना ने सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो जारी किया। इसमें जेल मंत्री के दरबार में तत्कालीन जेल सुपरिंटेंडेंट नजर आ रहे हैं।
 
वीडियो के साथ खुराना ने ट्‍वीट कर कहा कि लो जी नया विडीओ ईमानदार मंत्री जैन का। जेल मंत्री के दरबार में रात 8 बजे जेल सुपरिंटेंडेंट की हाज़िरी। यह वीडियो क्लिप भी सितंबर माह की ही है। इसमें सत्येंद्र जैन जेल सुपरिंटेंडेंट के साथ चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं। इस पर एक यूजर ने कहा कि वो अभी वर्किंग जेल मंत्री है, अधिकारी की पेशी तो लेगा ही।
 
भाजपा नेता शहजाद जयहिंद ने कहा कि मीडिया ने एक और वीडियो पेश किया। इस बार सत्येंद्र के दरबार में जेल अधीक्षक हैं, जो फिलहाल निलंबित कर दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी से मालिश और नवाबी भोजन के बाद अब ये। यह 'आप' की भ्रष्टाचार थेरेपी है लेकिन केजरीवाल जी इसका बचाव करेंगे। क्या वे सत्येंद्र जैन को अब हटाएंगे?
 
उल्लेखनीय है कि MCD चुनाव से पहले सत्येंद्र जैन भाजपा के निशाने पर हैं। लगातार उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं। कभी वे जेल में मसाज कराते नजर आते हैं तो कभी जेल में खाना खाते हुए। भाजपा का आरोप है कि आप नेता जेल में रिसार्ट का आनंद ले रहे हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई और दिल्ली की तुलना में बंगाल में चीनी निवेश कम