वेंकैया नायडू बने उपराष्‍ट्रपति, हिन्दी में ली शपथ...

Venkaiah Naidu
Webdunia
शुक्रवार, 11 अगस्त 2017 (10:42 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने एम वेंकैया नायडू को राष्ट्रपति भवन में एक आकर्षक समारोह में देश के 13वें उपराष्ट्रपति के रूप में  शपथ दिलाई। एम वेंकैया नायडू ने हिन्दी में उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली।
 
इस अवसर पर निवर्तमान उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कई केन्द्रीय मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता तथा अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे। 

शपथ ग्रहण से पहले अड़सठ वर्षीय नायडू ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
 
नायडू ने गत पांच अगस्त को हुए उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में 18 विपक्षी दलों के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी को हराया था।

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, 8 घायल

घाना में बोले पीएम मोदी, विकास यात्रा में भारत सिर्फ साझेदार नहीं बल्कि सहयात्री है

दिल्ली हाईकोर्ट ने क्यों लगाई पतंजलि के विज्ञापन पर रोक, क्या है डाबर से इसका कनेक्शन?

भारी बारिश से राजस्थान पानी पानी, अजमेर दरगाह की छत का एक हिस्सा गिरा

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतों में वृद्धि के बाद पेट्रोल डीजल के ताजा दाम जारी, जानें आपके नगर में क्या हैं भाव

अगला लेख