Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

भारी बारिश और भूस्खलन के बाद वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, बैटरी कार सेवा भी स्थगित

हमें फॉलो करें Vaishno Devi Temple

सुरेश एस डुग्गर

, बुधवार, 5 जनवरी 2022 (22:04 IST)
भारी बारिश के देखते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है। अब वीरवार को मौसम का आकलन करने के बाद इसे सुचारू किया जाएगा। बुधवार देर शाम को भारी बारिश के देखते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है। फिलहाल वीरवार को मौसम का आकलन करने के बाद यात्रा सुचारू होगी।
 
इससे पहले माता वैष्णो देवी भवन मार्ग में भूस्खलन के बाद मार्ग को बंद कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण माता वैष्णो देवी के बैटरी कार मार्ग पर पंछी हेलीपैड के समीप शाम चार बजे के करीब भूस्खलन हुआ। इसके चलते श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए मार्ग को बंद कर दिया गया।

बैटरी कार सेवा को भी स्थगित कर दिया गया। श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए पारंपरिक मार्ग की ओर जाने के लिए कहा गया था पर बाद में मौसम के बहुत ज्यादा खराब हो जाने पर यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया गया।
यह कोई पहला मौका नहीं है।

इससे पहले भी गत अगस्त महीने में बारिश के कारण माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन होने से यात्रा को कुछ समय के बंद कर दिया गया था। हालांकि श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड की ओर से भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में टीन निर्मित शैड बनाए गए हैं लेकिन बावजूद इसके बारिश के मौसम में अक्सर यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PM Modi Security Breach : पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर अमित शाह का बड़ा बयान, लापरवाही बर्दाश्त नहीं