Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा पर बीते दिनों जिला अनंतनाग में हुए आतंकी हमले के बाद श्री अमरनाथ यात्र सहित मां वैष्णो देवी यात्रा में भी भारी गिरावट आई है।
वैष्णो देवी यात्रा में जहां जून माह में प्रतिदिन यात्रियों का आंकड़ा 30 से 40 हजार था, वहीं अमरनाथ यात्रा शुरू होते ही यात्रा में हल्की सी कमी नजर आ रही थी परंतु अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले के चलते मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं में काफी कमी दर्ज की जा रही है। शनिवार को शाम तक समाचार लिखे जाने तक 22 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर मां के दर्शनों के लिए प्रस्थान कर चुके थे।