सियासी संकट के बीच उत्तराखंड सीएम तीरथ रावत ने गिनाई अपनी उपलब्धियां, इस्तीफे पर चुप्पी

Webdunia
शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (22:26 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को देर रात मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए इस्तीफे पर चुप्पी साध ली। 
 
सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे,विधायक राजेश शुक्ला भी मौजूद थे। मुख्य सचिव ओमप्रकाश, मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ थे।
 
अपने संबोधन में सीएम तीरथ ने कहा कि कोविड महामारी से काफी निजात पाए हैं, लेकिन साथ है जो हमारे ट्रांसपोर्ट थे, टूरिज्म विभाग था, उनको काफी कठिनाई आई है, ऐसे लोगो केलिए बिजली पानी वो भी एक समस्या रही है, उनको कुछ सुविधाएं जो माफ की जा सकती थीं, वो किया है।
 
उन्होंने कहा कि हमने राहत सहायता देने के लिए बहुत कदम उठाए हैं जिसमें लगभग 2 हजार करोड़ राहत सहायता प्रदान हम लोग करने जा रहे हैं। सभी बिंदुओ को छुआ, स्वास्थय एंव परिवार कल्याण, उर्जा परिवहन, महिला एंव बाल विकास, इन विभागों में ऐसे 2 हजार करोड़ की सहायता दी है, अलग-अलग मद से दी है।
 
इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक पत्र सौंपा है, जिसमें लिखा है कि उत्तराखंड में संवैधानिक संकट पैदा हो गया है। लिहाजा वो मौजूदा समय में मुख्यमंत्री पद पर नहीं रह सकते। एक तरह से इस पत्र के जरिए रावत ने इस्तीफे की घोषणा कर दी है।

अब यह कहा जा रहा है कि नया मुख्यमंत्री विधायकों के बीच से ही चुना जाएगा। सूत्रों की मानें तो तीरथ ने शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात का भी वक्त मांगा है। माना जा रहा है कि वे राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे। हालांकि रावत चुनाव आयोग को पत्र देकर उपचुनाव कराने की गुहार भी लगा चुके हैं, लेकिन उपचुनाव की संभावना कम होने से वे इस नतीजे पर पहुंचे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

अगला लेख
More