biodatamaker

ई-एडमिट कार्ड को लेकर परीक्षार्थियों को UPSC ने दी यह नसीहत

Webdunia
मंगलवार, 28 मई 2019 (15:22 IST)
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2 जून को होने वाली सिविल सेवा परीक्षा के अभ्यर्थियों को उनके ई-एडमिट कार्ड सुरक्षित रखने की सलाह देते हुए कहा है कि अगर किसी अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र का उपयोग कोई अन्य व्यक्ति करता हुआ पाया गया तो जिम्मेदारी उस अभ्यर्थी की होगी।
 
यूपीएससी ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए परामर्श जारी करते हुए अभ्यर्थियों से अंतिम परिणामों की घोषणा होने तक ई-एडमिट कार्ड सुरक्षित रखने को कहा है।
 
आयोग ने कहा कि आपके ई-एडमिट कार्ड की सुरक्षा के लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे। अगर अन्य कोई व्यक्ति आपके ई-एडमिट कार्ड का इस्तेमाल करता पाया गया तो यह साबित करने की जिम्मेदारी आपकी होगी कि आपने किसी अन्य की सेवा परीक्षा के लिए नहीं ली है।
 
उम्मीदवारों से ई-एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट के साथ मूल फोटो पहचान-पत्र भी लाने को कहा गया है जिसका नंबर प्रवेश-पत्र पर अंकित हो। प्रत्येक सत्र में परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए ये दोनों दस्तावेज लाने होंगे।
 
UPSC ने यह भी कहा है कि अभ्यर्थी साधारण कलाई घड़ी का इस्तेमाल समय देखने के लिए कर सकते हैं, लेकिन किसी विशेष उपकरण से युक्त घड़ी प्रतिबंधित है। इसमें कहा गया है कि जिन अभ्यर्थियों के ई-प्रवेश पत्र पर तस्वीर साफ नहीं है, उन्हें एक फोटो पहचान-पत्र और पासपोर्ट आकार के दो फोटो लाने होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

नवीनतम

सत्येंद्र जैन को ACB ने किया गिरफ्तार, AAP का दावा, जानिए किस घोटाले में हुई कार्रवाई

लगता है डांस करने का समय आ गया... सुप्रीम कोर्ट में सिब्बल की बात सुन हंस पड़े CJI सूर्यकांत!

CM योगी का सपा पर हमला, बोले- ‘सैफई सिंडिकेट तक सीमित था यूपी का विकास’

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो

अमिताभ बच्चन ने किया यूपी की 'खाकी' को सलाम, ‘खाकी का सितारा’ में दिखी पुलिस के जज्बे की पूरी कहानी

अगला लेख