यूपी में चला योगी का जादू, इन वजहों से यहां भाजपा को मिली बड़ी सफलता...

Webdunia
शनिवार, 2 दिसंबर 2017 (10:42 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया और महापौर की 16 सीटों में से 14 परिणाम भाजपा के पक्ष में रहे जबकि अलीगढ़ और मेरठ सीटें बसपा के खाते में गई। नगर निकाय चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अग्निपरीक्षा माने जा रहे थे और उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के लिए जमकर प्रचार भी किया। आइए जानते हैं नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिली भारी सफलता के पीछे की वजह... 
 
योगी की सक्रियता: उत्तरप्रदेश में निकाय चुनावों को योगी आदित्यनाथ के साथ ही भाजपा ने भी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था। योगी ने इन चुनावों में बेहतर नीति के साथ प्रचार किया। वह जनता में अपने कार्यों को प्रचारित करने में सफल रहे। 
 
भाजपा की बेहतर रणनीति : भाजपा के सभी नेताओं ने इस चुनाव में बेहतर सामंजस्य के साथ काम किया। टिकट वितरण से लेकर चुनाव प्रचार, मतदान तक पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जोश देखते ही बनता था। गुजरात चुनाव से पहले हो रहे इन चुनावों में बड़ी जीत दर्ज कर पार्टी भाजपा की लहर को दिखाना चाहती थी और वह यह करने में सफल रही। 
 
सपा में बिखराव : यूपी में भाजपा की सफलता के पीछे एक वजह मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में बिखराव भी है। इन चुनावों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की कमी कार्यकर्ताओं को खली। बेहतर रणनीति के अभाव में सपा भाजपा के सामने किसी भी तरह की चुनौती पेश करने में असफल रही। 
 
कांग्रेस का मिशन गुजरात : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत गुजरात चुनावों में लगा दी है। कांग्रेस के गढ़ अमेठी में जहां एक ओर स्मृति ईरानी की सक्रियता दिखाई दी वहीं राहुल गांधी का ध्यान इस ओर बिल्कुल नहीं था। अमेठी ही नहीं पूरे उत्तरप्रदेश में कांग्रेस संगठन भाजपा के हाईटेक प्रचार के आगे बेबस दिखाई दिया। 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More