Hanuman Chalisa

उन्नाव : परिजनों ने बलात्कार पीड़िता के अंतिम संस्कार से किया इंकार, रखीं 3 शर्तें

अवनीश कुमार
रविवार, 8 दिसंबर 2019 (11:05 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के उन्नाव में देर रात दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल से बलात्कार पीड़िता का शव उसके पैतृक गांव पहुंचने के बाद परिजनों पर जल्द से जल्द अंतिम संस्कार करने का दबाव था, लेकिन परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था।
 
आनन-फानन में उन्नाव के जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडे ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर रविवार सुबह अंतिम संस्कार करने के लिए मना लिया था, लेकिन देर रात दिल्ली से उन्नाव पहुंची पीड़िता की बड़ी बहन ने आज सुबह अंतिम संस्कार करने से मना करते हुए योगी सरकार के सामने तीन शर्तें रख दीं।
पहली शर्त में बड़ी बहन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की इच्छा जाहिर की और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांव आएं। दूसरी शर्त यह रखी है कि परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए और तीसरी शर्त आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए। बड़ी बहन ने कहा कि प्रदेश सरकार जब तक सारी शर्तें मान लेती तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
 
ALSO READ: उन्नाव की 'निर्भया' का नहीं होगा दाह संस्कार, परिजन गांव में बनाएंगे समाधि
 
उन्नाव के थाना बिहार के अंतर्गत एक गांव के रहने वाले शिवम और शुभम ने 12 दिसंबर 2018 को इलाके की एक युवती को अगवा करके रायबरेली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में गैंगरेप किया था। मामला रायबरेली जिले के थाना लालगंज में पंजीकृत है और रायबरेली कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है।
 
जमानत पर छूटे आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और फिर आग के हवाले कर दिया जब तक पीड़ित अस्पताल पहुंचती तब तक काफी हद तक पीड़ित जल चुकी थी।
 
पीड़िता को गंभीर हालत में लखनऊ से दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, जहां पर शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई।

सम्बंधित जानकारी

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

अगला लेख