संयुक्त राष्ट्र ने हिन्दी दिवस पर हिन्दी के प्रचार-प्रसार हेतु वेबदुनिया पर किया भरोसा

Webdunia
गुरुवार, 14 सितम्बर 2023 (15:55 IST)
United Nations contract with Webdunia Hindi: हिन्दी ऑउटरीच के लिए संयुक्त राष्ट्र ने वेबदुनिया हिन्दी पर भरोसा किया है। इसके तहत वेबदुनिया के साथ यूएन ने विशेष अनुबंध किया है। अब वेबदुनिया यूनाटेड नेशन की वेबसाइट news.un.org से हिन्दी सामग्री के साथ ही फोटो और वीडियो का भी उपयोग कर सकती है। 
 
हिन्दी दिवस के मौके पर हुए इस अनुबंध पर वेबदुनिया (इंडिक मीडिया प्रा.लि.) की ओर से संपादकीय प्रमुख संदीप सिंह सिसोदिया एवं यूनाइटेड नेशन की ओर से इयान फि‍लिप्स डायरेक्टर, न्यूज एंड मीडिया डिवीजन, डीजीसी ने हस्ताक्षर किए हैं। इससे हिन्दी के प्रचार-प्रचार को भी देश-विदेश में बढ़ावा मिलेगा। 
 
संयुक्त राष्ट्र द्वारा वेबदुनिया के साथ किए गए अनुबंधन के तहत वेबदुनिया उसकी हिन्दी सामग्री (कंटेंट, फोटो, वीडियो) का उपयोग कर सकेगी। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र इस अनुबंध के माध्यम से उसके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सार्वजनिक रूप से जागरूकता बढ़ाना चाहता है। यूएन के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रचार-प्रसार में वेबदुनिया अहम भूमिका निभा सकता है। 
 
उल्लेखनीय है कि वेबदुनिया की लंबे समय से बीबीसी हिन्दी और जर्मनी के ब्रॉडकास्टर डॉयचेवेले के साथ भी कंटेंट अनुबंध है।   
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई विशेष बदलाव नहीं, जानिए आज के ताजा भाव

गोल्ड मेडल से अब आर्मी की वर्दी तक, नीरज चोपड़ा की नई पहचान आपको चौंका देगी

जानिए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को अंजाम देने वाली भारतीय वायुसेना से जुड़े 20 रोचक तथ्य

बलरामपुर में कार व ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 8 घायल

LIVE: सुप्रीम कोर्ट की विजय शाह को फटकार, कर्नल सोफिया कुरैशी पर की थी अपमानजनक टिप्पणी

अगला लेख