...तो अजमल और ओवैसी जैसों के अपशब्द नहीं सुनने पड़ते, भड़के गिरिराज ने कहा

Webdunia
शनिवार, 3 दिसंबर 2022 (23:45 IST)
बेगूसराय (बिहार)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को इस बात पर अफसोस जताया कि ‘धर्म के आधार पर विभाजन के समय’ यह सुनिश्चित नहीं किया गया था कि ‘केवल सनातन धर्म के अनुयायी ही भारत में रहें’।
 
भाजपा नेता सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक कानून की भाजपा की मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए हिंदू समुदाय के बारे में असम के नेता बदरुद्दीन अजमल द्वारा की गई कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर गुस्सा जताते हुए यह टिप्पणी की।
 
गिरिराज सिंह ने यहां कहा कि देश को धर्म के नाम पर बांटा गया था, यदि तब यह सुनिश्चित किया गया होता कि केवल सनातन धर्म को मानने वाले ही भारत में रहेंगे, तो हमें बदरुद्दीन अजमल और (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन प्रमुख) असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोगों के अपशब्द नहीं सुनने पड़ते। हालांकि अजमल ने बाद में अपने बयान के लिए माफी मांग ली। 
 
देश में जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित किए किए जाने की आवश्यकता जताते हुए सिंह ने बदरुद्दीन और उनके जैसे लोगों को चीन के खिलाफ बोलने की चुनौती दी, जहां वर्षों से मजबूत जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) 1980 के दशक के अंत तक हमारी तुलना में कम थी। देखिए वे अब कहां पहुंच गए हैं।
 
सिंह ने कहा कि चीन के जनसंख्या कानून ने उस देश के मुसलमानों सहित किसी को भी छूट नहीं दी है। हम दुनिया की 20 प्रतिशत आबादी हैं, भले ही हमारा क्षेत्र दुनिया भर में कुल भूमि द्रव्यमान का सिर्फ 2.5 प्रतिशत है। जब तक हम जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए कदम नहीं उठाते हैं, तब तक हम स्थायी आर्थिक विकास हासिल नहीं कर सकते।
 
क्या कहा था अजमल ने? : अजमल ने कहा था कि हिंदुओं को भी मुस्लिमों की तरह अपनी लड़कियों की शादी 18 साल की उम्र में करने के फार्मूले का पालन करना चाहिए। इससे हिंदुओं की आबादी बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम लड़कियों की शादी तो 18 साल की उम्र में हो जाती है। वहीं, हिंदू लड़के 40 साल की आयु तक विवाह नहीं करते। उससे पहले वे गैरकानूनी तरीके से 2-3 बीवियां रखते हैं। वे बच्चे पैदा नहीं करते और पैसा बचाते हैं। 40 साल की उम्र में शादी करते हैं फिर आप बच्चे कैसे पैदा कर सकते हैं? (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

सायरन से कैसे बची जम्मू के एक परिवार की जान, धमाके की आवाज सुन लगा सब कुछ खत्म हो गया

क्या पाकिस्तान के कब्जे में हैं स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह? आखिर क्या है सच्चाई

मीडिया चैनलों में नहीं बजेगा सायरन, जानिए वजह

Maharashtra: साइबर पुलिस ने भारत-पाक सैन्य संघर्ष पर 5000 फर्जी पोस्ट सोशल मीडिया मंच से हटाए

ऑपरेशन सिंदूर की कर्नल सोफिया कुरैशी का रानी लक्ष्मीबाई से क्या है कनेक्शन

अगला लेख