बेंगलुरु में गरजे अमित शाह, बोले- भ्रष्टाचार में नंबर वन हैं कांग्रेस और जनता दल

Webdunia
शुक्रवार, 3 मार्च 2023 (23:24 IST)
बेंगलुरु/ बीदर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस और जनता दल (एस) पर तीखे हमले करते हुए उन्हें 'वंशवादी दल' करार दिया और कहा कि दोनों दल भ्रष्टाचार में नंबर वन हैं और उनके लिए परिवार के हित सर्वोपरि होते हैं।

शाह ने कांग्रेस पर अपने दिग्गजों का अपमान करने का भी आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी, उससे सभी राजनीतिक दलों को सीखना चाहिए कि अपने दिग्गजों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है।

शाह ने मई में होने वाले चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी की 'विजय संकल्प यात्रा' के तहत बेंगलुरु के पास बीदर और देवनहल्ली के जिला मुख्यालयों में 2 जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, आपको यह तय करना होगा कि आप एफडीआई-हितैषी भाजपा को वोट देना चाहते हैं या कांग्रेस और जद (एस) को वोट देना चाहते हैं, जो भ्रष्टाचार में नंबर एक हैं।

शाह ने पूछा, क्या आप भाजपा को चाहते हैं, जिसने कर्नाटक को उड्डयन और अंतरिक्ष क्षेत्र में नंबर एक बनाया या कांग्रेस एवं जद (एस) को, जो अपने परिवार के हितों को पहले स्थान पर रखते हैं?
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

अगला लेख