Amit Shah की दो टूक- भारत-चीन सीमा पर ITBP जवान मुस्तैद, कोई नहीं छीन सकता एक भी इंच जमीन

Webdunia
शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (18:15 IST)
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत-चीन सीमा की कभी चिंता न करें, क्योंकि ITBP उनकी रक्षा करती है और कोई भी भारत की एक इंच जमीन भी नहीं छीन सकता। शनिवार को शाह ने कहा, वह भारत-चीन सीमा के बारे में कभी चिंतित नहीं होते। वे जानते हैं कि आईटीबीपी के जवान भारत-चीन सीमाओं की रखवाली कर रहे हैं और इस वजह से कोई भी भारत की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकता।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का यह बयान ऐसे समय आया है, जब तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हाल ही में झड़प हुई थी। गृहमंत्री शाह ने कहा कि आईटीबीपी के जवान सीमा की सुरक्षा करके देश की सेवा कर रहे हैं। इसके लिए सभी देश के लोग जवानों का शुक्रिया करते हैं। शाह ने कहा कि देश की जनता ने आईटीबीपी के जवानों की वीरता और शौर्य के कारण उन्हें 'हिमवीर' का उपनाम दिया है।

गृहमंत्री शाह ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से कर्नाटक में दो तिहाई बहुमत से सरकार के गठन को सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए शनिवार को कहा कि पार्टी 2023 के विधानसभा चुनाव में अकेले उतरेगी। उन्होंने कहा कि यह सीधा मुकाबला होगा क्योंकि जनता दल (सेक्युलर) को वोट देना कांग्रेस को वोट देने जैसा होगा।

उन्होंने भाजपा का संदर्भ देते हुए लोगों से यह भी तय करने का आग्रह किया कि वे देशभक्तों की पार्टी के साथ खड़े हैं या कांग्रेस के नेतृत्व में टुकड़े टुकड़े गिरोह के साथ। शाह ने कहा, स्पष्ट रूप से दो पक्ष हैं और इस बार सीधी लड़ाई है। पत्रकार कहते हैं कि त्रिकोणीय लड़ाई है। मैंने कहा नहीं, यह सीधी लड़ाई है, क्योंकि जद (एस) को वोट देने का मतलब कांग्रेस को वोट देना है। तो, क्या यह सीधी लड़ाई है या नहीं?

उन्होंने आरोप लगाया कि जद (एस) अफवाह फैला रही कि भाजपा उसके साथ गठजोड़ करेगी। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, मैं कार्यकर्ताओं और कर्नाटक के लोगों से कहने आया हूं कि हम किसी भी पार्टी के साथ गठजोड़ नहीं करेंगे। हम अकेले लड़ेंगे और अपने दम पर सरकार बनाएंगे।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, स्पष्ट रूप से दो पक्ष हैं। एक तरफ, भाजपा के रूप में देशभक्तों का संगठन है और दूसरी तरफ, कांग्रेस के नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गिरोह एक साथ आ गए हैं। यह कर्नाटक के लोगों को तय करना है कि वे देशभक्तों के साथ हैं या उन लोगों के साथ जो इस देश को विभाजित करना चाहते हैं। शाह यहां पैलेस ग्राउंड में भाजपा के बूथ अध्यक्षों और बूथ स्तरीय प्रतिनिधि के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

गुजरात में भाजपा की भारी जीत को रेखांकित करते हुए, शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, यदि आप सरकार बनाना चाहते हैं, तो आधी-अधूरी न बनाएं, पूर्ण दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएं। शाह ने कहा, मैंने कर्नाटक के लोगों का मूड देखा है। लोग तैयार हैं (हमें समर्थन देने के लिए), हमें उनके पास जाने की जरूरत है। कर्नाटक में अप्रैल-मई, 2023 तक चुनाव होंगे।
Edited By : Chetan Gour (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

भारत की पाकिस्‍तान को कड़ी चेतावनी, अब आतंकी हमले का जवाब युद्ध की तरह दिया जाएगा

India Pakistan war : चीन की भारत और पाकिस्तान से शांति और संयम बरतने की अपील

सायरन से कैसे बची जम्मू के एक परिवार की जान, धमाके की आवाज सुन लगा सब कुछ खत्म हो गया

क्या पाकिस्तान के कब्जे में हैं स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह? आखिर क्या है सच्चाई

मीडिया चैनलों में नहीं बजेगा सायरन, जानिए वजह

अगला लेख
More