उमा भारती बोलीं, जरूरी नहीं हर रामभक्त भाजपा को ही वोट दें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 30 जून 2024 (10:18 IST)
Uma Bharti on bjp defeat in UP : भाजपा नेता उमा भारती ने कहा कि हमें यह अहंकार नहीं करना चाहिए कि हर राम भक्त भाजपा को वोट देगा। हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि जो हमें वोट नहीं देता, वह राम भक्त नहीं है। यह (चुनाव परिणाम) किसी लापरवाही का नतीजा है और कुछ नहीं।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को यहां कहा कि बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद भी पार्टी ने राज्य में खराब प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दोष नहीं दिया जाना चाहिए।
 
वरिष्‍ठ भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी 6 दिसंबर 1992 को बाबरी ढांचा ढहाए जाने के बाद भी हार गई थी। इसके बावजूद हमने अयोध्या में राम मंदिर को अपने एजेंडे से नहीं हटाया...हमने अयोध्या को कभी वोट से नहीं जोड़ा। इसी तरह अब हम मथुरा-काशी (धार्मिक स्थलों को लेकर विवाद) को वोट से नहीं जोड़ रहे हैं।
 
उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि हिंदू समुदाय की प्रकृति को समझने की जरूरत है जो सामाजिक व्यवस्था को धर्म से नहीं जोड़ता।
 
भाजपा नेता ने दावा किया कि यह इस्लामिक समाज है जो सामाजिक और धार्मिक व्यवस्था को जोड़कर काम करता है, इसलिए वे सामाजिक व्यवस्था के अनुसार वोट करते हैं। उत्तर प्रदेश के नतीजों का मतलब यह नहीं है कि लोगों की भगवान राम के प्रति आस्था कम हो गई है।
 
उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ मिलकर केंद्र में गठबंधन सरकार चलाना मुश्किल नहीं होगा, क्योंकि अतीत में भाजपा ने उनके साथ सहयोगी के रूप में सफलतापूर्वक सरकारें चलाई हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश: क्या मोहम्मद यूनुस छोड़ देंगे पद?

Weather Update: केरल में मानसून हुआ एक्टिव, यूपी बिहार से लेकर दिल्ली तक वर्षा की संभावना

LIVE: देश में कोरोना की आहट, महाराष्ट्र में 43 नए मामले, मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन छोड़कर गई मिस इंग्लैंड, लगाए गंभीर आरोप

पूरा पागल हो गया है, रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, जेलेंस्की पर भी हमला

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

अगला लेख