biodatamaker
✕

लोकसभा चुनाव 2019 : उमा भारती बोलीं, नहीं लडूंगी मैं लोकसभा चुनाव

Webdunia
शुक्रवार, 22 मार्च 2019 (21:54 IST)
नई दिल्ली। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को कहा कि वे आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी, क्योंकि उनकी मई से 18 माह तक तीर्थयात्रा पर जाने की योजना है। उमा ने इन खबरों को खारिज कर दिया कि वे झांसी से नहीं, बल्कि किसी सुरक्षित सीट से लड़ना चाहती हैं और उन्होंने 2016 में ही तय कर लिया था कि वे इस बार आम चुनाव चुनाव नहीं लड़ेंगी।
 
59 वर्षीय उमा ने बताया कि मैंने 2016 में कहा था कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी, क्योंकि मुझे गंगा के तटों पर बसे तीर्थस्थानों पर जाना है। अगर मैं चुनाव लड़ती तो मैं झांसी से ही लड़ती। मैं अपना निर्वाचन क्षेत्र कभी नहीं बदल सकती। वहां के लोगों को मुझ पर गर्व है और वे मुझे अपनी बेटी जैसा मानते हैं।
 
उमा ने यह भी कहा कि वे 2024 का चुनाव लड़ेंगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी शानदार बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने आगामी चुनाव न लड़ने के अपने फैसले से भाजपा महासचिव (संगठन) रामलाल को अवगत करा दिया था। रामलाल ने उनसे तीर्थयात्रा के लिए जाने से पहले पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने को कहा था। उमा ने कहा कि वे 5 मई तक भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगी।
 
उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री पद से लेकर कैबिनेट मंत्री के पद तक बहुत कुछ दिया है। मैंने भाजपा के अध्यक्ष पद को छोड़कर लगभग सभी संगठनात्मक दायित्व संभाले हैं। यह मेरा दायित्व है कि पार्टी को शर्मिंदा न होने दूं। मैं 5 मई तक चुनाव प्रचार करूंगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख