इसरो के पूर्व अध्यक्ष उडुपी रामचंद्र राव का निधन

Webdunia
सोमवार, 24 जुलाई 2017 (09:04 IST)
जाने माने अंतरिक्ष वैज्ञानिक एवं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष उडुपी रामचंद्र राव का उम्र संबंधी बीमारियों के चलते सोमवार को यहां निधन हो गया। वह 85 वर्ष थे।
 
इसरो के जनसंपर्क निदेशक देवीप्रसाद कार्णिक ने कहा, ‘राव ने कल देर रात करीब तीन बजे अंतिम सांस ली।' इसरो के अधिकारियों ने बताया कि वह उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे और उन्होंने आज सुबह अपने आवास पर आखिरी सांस ली। राव के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।'
 
कर्नाटक में उडुपी जिले के अडामारू क्षेत्र में जन्मे राव अभी तक इसरो के सभी अभियानों में किसी न किसी तरह शामिल थे। भारत में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विकास और प्राकृतिक संसाधनों की रिमोट सेंसिंग एवं संचार में इसके वृहद उपयोग में उनके अतुल्य योगदान के लिए उन्हें पहचाना जाता है।
 
वह अहमदाबाद में भौतिकी अनुसंधान प्रयोगशाला की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष और तिरुवनंतपुर में भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के कुलाधिपति पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। राव 1984-1994 तक इसरो के अध्यक्ष रहे। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Aurangzeb को लेकर मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज राणा का बयान, तो हिन्दू बचते ही नहीं

RSS नेता भैयाजी जोशी के बयान के बाद मुंबई में भड़का मराठी विवाद, BJP आई बचाव में

Ultraviolette Tesseract e-scooter : फ्यूचर टेक्नोलॉजी के साथ आया सस्ता इलेकिट्रक स्कूटर, सिर्फ 999 रुपए...

Supreme Court ने बताया ED की शक्तियों से जुड़े फैसले पर कब होगी सुनवाई

चीन ने ठोकी ताल, ट्रम्प के टैरिफ पर दी खुली जंग की चुनौती, कहा- हर मोर्चे पर तैयार

सभी देखें

नवीनतम

सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को बताया बउआ, बोले- जो भी दिया जाता है उसे पढ़ते हैं

क्‍या चंद्रमा पर है अनुमान से ज्‍यादा बर्फ, Chandrayaan-3 Mission रिपोर्ट से हुआ यह खुलासा

EPFO : ATM से पीएफ का पैसे निकालने पर आया बड़ा अपडेट, मनसुख मांडविया ने दी बड़ी जानकारी

अमेरिका और कनाडा के बीच होगा व्यापार युद्ध, PM जस्टिन ट्रूडो ने जताई आशंका

एलएंडटी महिला कर्मचारियों को देगी एक दिन का मासिक धर्म अवकाश

अगला लेख
More