Hanuman Chalisa
✕

अमित शाह से मुलाकात के बाद भी दूर नहीं हुई उद्धव की नाराजगी, कहा- ड्रामा चल रहा है

Webdunia
शुक्रवार, 8 जून 2018 (07:23 IST)
मुंबई। नाराज सहयोगी पार्टी शिवसेना को मनाने के प्रयास के तहत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने के एक दिन बाद शिवसेना प्रमुख ने कहा कि अभी जो कुछ भी हो रहा है, वह सब ड्रामा है।
 
मुंबई के पास पालघर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने बुधवार की बैठक की ओर इशारा करते हुए कहा, 'अब जो कुछ भी हो रहा है वह सब ड्रामा है।' उल्लेखनीय है कि पालघर लोकसभा सीट के लिए हाल में हुए उपचुनाव में शिवसेना उम्मीदवार भाजपा उम्मीदवार से हार गया था। 
 
ठाकरे ने दावा किया कि हार का सामना करने वाले शिवसेना उम्मीदवार श्रीनिवास वानगा ने भाजपा को ‘‘ डरा ’’ दिया। 
 
बुधवार को भाजपा सूत्रों ने शाह-ठाकरे बैठक को सकारात्मक बताया था और दावा किया था कि दोनों सहयोगी दलों के बीच तनाव कम हुआ है। लेकिन शिवसेना नेता संजय राउत ने इन अटकलों को खारिज करने का प्रयास किया कि इस बातचीत से दोनों दलों के बीच अगले लोकसभा चुनाव में गठबंधन बनाने में मदद मिलेगी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

नवीनतम

राजनीतिक शोर बनाम बुनियादी विकास: गुजरात के वडोदरा और एमपी के इंदौर की आंखों- देखी कहानी, क्‍या है फर्क?

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

महंगाई का एक और झटका, अक्टूबर में 12.29% पर पहुंची थोक मुद्रास्फीति, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर

अगला लेख