Hanuman Chalisa

उद्धव ठाकरे के पास है 143 करोड़ की संपत्ति, एक भी कार के मालिक नहीं

Webdunia
मंगलवार, 12 मई 2020 (07:52 IST)
मुंबई। पहली बार चुनाव लड़ रहे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घोषित किया है कि उनके और उनके परिवार के पास 143.26 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति है। हालांकि वह किसी कार के मालिक नहीं हैं।ठाकरे पर कर्ज समेत 15.50 करोड़ रुपए की देनदारियां भी हैं।
 
भारत निर्वाचन आयोग को सोमवार को दिए चुनाव हलफनामे में ठाकरे ने अपनी संपत्ति और आय के स्रोतों के बारे में बताया है। 
 
हलफनामे के मुताबिक, उनकी पत्नी रश्मि की आमदनी विभिन्न कारोबारों से होती है। वह शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' की संपादक भी हैं। ठाकरे ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनके पास कोई कार नहीं है। 
 
उनके खिलाफ पुलिस में 23 शिकायतें दर्ज हैं जिनमें से 14 'सामना' और 'दोपहर का सामना' में 'मानहानिकारक' सामग्री या कार्टून से संबंधित हैं।
 
उन्होंने अपने दोनों को बेटों को उनपर निर्भर नहीं बताया है। लिहाजा हलफनामे में उनकी संपत्ति और देनदारियों का जिक्र नहीं है। 
 
उद्धव ठाकरे के बड़े बेटे आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र कैबिनेट में मंत्री हैं और पर्यावरण मंत्रालय का जिम्मा संभालते हैं।
 
हलफनामे के मुताबिक, उद्धव ठाकरे के पास 76.59 करोड़ रुपए की संपत्ति है जिसमें से 52.44 करोड़ रुपए की अचल और 24.14 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है।
 
 उनकी पत्नी के पास 65.09 करोड़ रुपए की संपत्ति है जिसमें से 28.92 करोड़ रुपए की अचल और 36.16 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है।
 
इससे पहले दिन में ठाकरे और सत्तारूढ़ गठबंधन के चार अन्य उम्मीदवारों ने 21 मई को होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन दायर किया। मुख्यमंत्री फिलहाल न विधानसभा के और न विधान परिषद के सदस्य हैं।  (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

Apple ला सकता है पहला फोल्डेबल iPhone Ultra, iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव

गुजरात की राजनीति में स्थानीय स्वशासन का नया ढांचा, जामनगर, गांधीधाम समेत 6 शहरों को मिले नए मेयर और पदाधिकारी

अगला लेख