उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हो सकता है राम मंदिर का ‘भूमि पूजन’

Webdunia
रविवार, 26 जुलाई 2020 (14:06 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए किया जा सकता है।
 
शिवसेना अध्यक्ष ने कहा कि वह समारोह के लिए उत्तर प्रदेश में अयोध्या जा सकते हैं लेकिन पूछा कि क्या लाखों “राम भक्तों” को वहां जाने से रोका जा सकता है।
 
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के निर्माण की शुरुआत के लिए “भूमि पूजन” समारोह के लिहाज से पांच अगस्त को अयोध्या आ सकते हैं।
 
शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में रविवार को प्रकाशित एक साक्षात्कार में ठाकरे ने कहा, 'ई-भूमि पूजन किया जा सकता है। भूमि पूजन समारोह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हो सकता है। यह खुशी का कार्यक्रम है और लाखों लोग समारोह में शामिल होना चाहते होंगे। क्या हम कोरोना वायरस को फैलने की इजाजत दे सकते हैं?'
 
उन्होंने कहा कि राम मंदिर के मुद्दे की पृष्ठभूमि में संघर्ष रहा है। यह सामान्य मंदिर नहीं है। आज, हम कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से लड़ रहे हैं और धार्मिक समागम प्रतिबंधित हैं। मैं समारोह के लिए अयोध्या जा सकता हूं लेकिन लाखों रामभक्तों का क्या। क्या आप उन्हें रोकेंगे? आप वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ई-भूमि पूजन कर सकते हैं।
 
ठाकरे ने याद किया कि पिछली बार जब वह अयोध्या गए थे तो उन्हें सरयू नदी पर ‘आरती’ करने से रोका गया था क्योंकि उस वक्त कोविड-19 वैश्विक महामारी का फैलना शुरू ही हुआ था।
 
उन्होंने पूछा, ‘उससे पहले मैंने नदी तट पर विशाल भीड़ देखी थी। राम मंदिर आस्था का मामला है। आप लोगों को वहां जाने से कैसे रोक पाएंगे? मुख्यमंत्री पद पर 100 दिन पूरे करने पर ठाकरे मार्च में अयोध्या गए थे।‘ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

अगला लेख
More