Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अगस्त से दो पहिया और चार पहिया वाहन हो सकते हैं महंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vehicles
, गुरुवार, 27 जून 2019 (10:05 IST)
अगर आप दो पहिया या चार पहिया वाहन खरीदने जा रहे हैं या विचार बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने रजिस्ट्रेशन फीस 20 गुना तक बढ़ाने की तैयारी कर ली है और इसी सप्ताह इस पर मुहर लगना भी तय माना जा रहा है। इसके अनुसार अब अगस्त से दोपहिया वाहन 1000 रुपए और चार पहिया वाहन 20000 रुपए तक महंगे हो सकते हैं। 
  
खबरों के मुताबिक, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने रजिस्ट्रेशन फीस 20 गुना तक बढ़ाने की तैयारी कर ली है। सरकार के इस कदम से अब अगस्त से दोपहिया वाहन 1000 रुपए और चार पहिया वाहन 20000 रुपए तक महंगे हो सकते हैं। 
Vehicles
इसके बाद मंत्रालय करीब एक माह का समय लोगों की आपत्तियों के लिए देगा। इसके बाद आदेश जारी कर दिया जाएगा। सबसे महंगे वाहनों का दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना होगा। देश में फिलहाल करीब 21 करोड़ वाहन रजिस्टर्ड हैं और हर साल करीब 10 प्रतिशत यानी करीब 2 करोड़ वाहन रजिस्टर्ड हो रहे हैं।
 
यह फैसला प्रदूषण फैलाने वाले पुराने वाहनों को सड़कों पर आने से रोकने और ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए लिया जा रहा है। इसके अलावा यदि आप पुराना वाहन अथोराइज्‍ड स्क्रैप डीलर से स्क्रैप कराते हैं और उसकी स्लिप लेकर रजिस्ट्रेशन के लिए जाते हैं तो फीस नहीं लगेगी। इसके अलावा यह स्लिप आप किसी दूसरे को भी बेच सकते हैं।  
 
पुराने वाहनों के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन 40 गुना तक महंगा हो सकता है। फिलहाल सभी वाहनों के दोबारा रजिस्ट्रेशन की फीस 300 रुपए है। यह अलग-अलग वाहनों के लिए बढ़कर 2000 रुपए से 40000 रुपए तक होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कथित गौरक्षकों की अब खैर नहीं, मॉब लिंचिंग करने वालों को मिलेगी 5 साल की जेल