ट्‍विटर पर बजा मोदी का डंका, सुषमा भी कम नहीं...

Webdunia
गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (18:31 IST)
यदि ट्‍विटर को लोकप्रियता का पैमाना मानें तो भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व में ऐसे तीसरे नेता हैं, जिनके ट्‍विटर पर सर्वाधिक फॉलोअर हैं। इस सूची में पहले स्थान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं, जबकि दूसरे स्थान पर ईसाइयों के सबसे बड़े धार्मिक नेता पोप फ्रांसिस हैं। 
 
सरकारों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के ट्‍विटर अकाउंट्‍स पर नजर रखने वाली संस्था ट्‍विप्लोमैसी की अक्टूबर में जारी रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के @realDonaldTrump 3 करोड़ 97 लाख 35 हजार 749 फॉलोअर हैं, जबकि पोप फ्रांसिस के 3 करोड़ 95 लाख 26 हजार 509 फॉलोअर हैं। इस सूची में तीसरे स्थान पर मौजूद नरेन्द्र मोदी @narendramodi के करीब साढ़े तीन करोड़ फॉलोअर हैं।   
इस सूची में सबसे अहम बात यह है कि शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र महिला भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हैं। उनके ट्‍विटर पर साढ़े नौ लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। सूची की एक और खास बात यह है कि चौथे नंबर पर भारत का पीएमओ है, जो कि अमेरिकी व्हाइट हाउस से दो पायदान ऊपर है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब सीएम मान का अन्य राज्यों को पानी देने से साफ इंकार

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री, 4 CM दावेदारों समेत 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

मनजिंदर सिंह सिरसा, मुख्‍यमंत्री पद के लिए चला था नाम, मंत्री तो बन ही गए

LIVE: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, भाजपा की दूसरी महिला CM

UP का 8,08,736 करोड़ रुपए का बजट पेश, अनेक योजनाओं के लिए आवंटन बढ़ाया

अगला लेख
More