Hanuman Chalisa

ट्विटर ने एबीवीपी का अकाउंट निलंबित किया, बाद में बहाल किया

Webdunia
शनिवार, 25 मार्च 2017 (12:43 IST)
नई दिल्ली। सोशल मीडिया साइट ट्विटर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का आधिकारिक अकाउंट निलंबित कर दिया लेकिन सोशल मीडिया इस्तेमालकर्ताओं द्वारा इस कदम की आलोचना किए जाने के बाद अकाउंट को बहाल कर दिया।
 
एबीवीपी के महासचिव विनय बिदरे ने एक बयान में कहा कि एबीवीपी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ऐटदरेटएबीवीपीवॉयस, दिल्ली प्रदेश का अकाउंट ऐटदरेटएबीवीपीदिल्ली और उसके राष्ट्रीय कार्यालय के सचिव राहुल शर्मा तथा मीडिया संयोजक साकेत बहुगुणा के अकाउंट गुरुवार को शाम निलंबित कर दिए गए। इससे निश्चित तौर पर संदेह उत्पन्न होता है और पूर्वाग्रह की बू आती है।
 
बिदरे ने कहा कि बड़ी संख्या में ऑनलाइन प्रतिक्रिया के बाद ट्विटर इंडिया निलंबन वापस लेने को बाध्य हुआ। घटना से सोशल मीडिया के मंच के कामकाज पर सवाल उठते हैं। इस संबंध में सोशल मीडिया साइट को प्रतिक्रिया के लिए एक ई-मेल भेजा गया लेकिन कोई जवाब नहीं आया। आरएसएस समर्थित छात्र संगठन ने मांग की कि ट्विटर उसके अकाउंट को निलंबित करने के वास्तविक कारण बताए। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

नवीनतम

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर, 40 में से 38 कमरे अवैध

रथयात्रा विशेष : जब नरेन्द्र मोदी ने बदल दिया था अहमदाबाद रथयात्रा का इतिहास, आज भी निभाते हैं यह नियम

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! राज्यसभा सांसद कोएल मल्लिक ने दिया इस्तीफा

बेमिसाल बच्‍चे अदृश्‍य शक्‍तियों से मचाएंगे धमाल, अभिषेक छजलानी की कॉमिक्‍स में खुलेंगे रहस्‍य, देश के दुश्‍मनों को देंगे पटखनी

अगला लेख