Daily Horoscope
✕

रिश्वत मामले में अन्नाद्रमुक नेता दिनाकरन गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 26 अप्रैल 2017 (07:46 IST)
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को कथित तौर पर रिश्वत देने की कोशिश करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने अन्नाद्रमुक (अम्मा) गुट के नेता टीटीवी दिनाकरन को 4 दिन तक चली पूछताछ के बाद मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। दिनाकरन पर पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘दो पत्ती’ के अपने धड़े के पास बरकरार रखने के लिए आयोग के अफसरों को घूस देने की कोशिश करने का आरोप है।
 
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीर रंजन ने बताया कि दिनाकरन शाम 5 बजे चाणक्यपुरी में अपराध शाखा के इंटरस्टेट दफ्तर में पूछताछ के लिए पेश हुए। करीब 6 घंटे तक चली पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि दिनाकरन के लंबे समय से दोस्त रहे मल्लिकार्जुन को भी 2 दिन तक चली पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
 
पुलिस ने कहा कि निर्वाचन अधिकारी को घूस देने की कोशिश करने के मामले में बिचौलिए सुकेश चन्द्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद से मल्लिकार्जुन हर जगह दिनाकरन के साथ जाता था। सूत्रों के मुताबिक दिनाकरन का निजी सचिव जनार्दन मामले में गवाह बनने के लिए तैयार हो गया है।
 
दिनाकरन ने सोमवार को कबूल किया था कि उसने चन्द्रशेखर से मुलाकात की थी और वह समझता था कि चन्द्रशेखर उच्च न्यायालय का न्यायाधीश है। उन्होंने हालांकि पार्टी के चुनाव चिन्ह को बरकरार रखने के लिए बिचौलिए को पैसे देने की बात से इंकार किया।
 
दिनाकरन विवादित अन्नाद्रमुक नेता चन्द्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों के रडार पर आए। दिनाकरन का कहना था कि उन्होंने चन्द्रशेखर से कभी मुलाकात नहीं की। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ में ओवैसी की हुंकार: 2027 में भाजपा को हराकर चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने की अपील

192 लोगों को ले जा रही इंडिगो की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री दहशत में आए, क्‍या थी वजह?

US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान, व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल का दायरा, 3 मेडिकल, 3 नर्सिंग कॉलेज शुरू, एमबीबीएस की 1700, नर्सिंग की 11,495 सीटें

अगला लेख