त्रिशक्ति ने 24 घंटे में बनाया 14.8 किमी रास्ता, 245 लोगों की बचाई जान

Webdunia
मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023 (18:39 IST)
मंगलवार की सुबह उनका शव कासगंज पहुंचा जहां उन्‍हें श्रद्धाजंलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बता दें कि तीस्‍ता नदी में आई बाढ़ से भारतीय सेना के 23 जवान लापता हो गए थे। उत्तरी सिक्किम में आई बाढ़ के बाद भारतीय सेना व एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में अभियान चलाकर 245 लोगों को बचाया है।

त्रिशक्‍ति ने बचाए 245 लोग: सेना के अधिकारियों के मुताबिक उत्तरी सिक्किम में चलाए गए एक मिशन में भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर के जवानों ने राबोम में फंसे 245 लोगों को बचाया है। त्रिशक्ति कोर के बयान के अनुसार यह बचाव अभियान 7 अक्टूबर को शुरू हुआ और 13 अक्टूबर तक जारी रहा।

कटे गांवों से संपर्क जोड़े : त्रिशक्ति कोर के जवानों ने उत्तरी सिक्किम में आई बाढ़ के बाद कटे गांवों से संपर्क जोड़ने के लिए अभियान चलाया। सेना के जवान एक चुनौतीपूर्ण अभियान के बाद राबोम के अलग-अलग गांव पहुंचे और वहां फंसे करीब 245 लोगों को बचाया।

त्रिशक्ति कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि मौसम की खराब स्थिति के बावजूद भारतीय सेना के जवानों ने 24 घंटे तक अभियान चलाया। उन्होंने करीब 14.8 किलोमीटर का रास्ता बनाया और कुंदन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के 97 श्रमिकों सहित 80-100 स्थानीय लोगों को बचाया। सैनिकों ने गांव में एक हेलीपैड भी बनाया है। उन्होंने बताया कि 245 लोगों को इस मिशन के दौरान बचाया गया है। साथ ही लोगों को सहायता भी मुहैया कराई।

बता दें कि इससे पहले भारतीय वायुसेना ने सिक्किम के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों से 1700 से अधिक लोगों को निकाला था। अधिकारियों के अनुसार, भारतीय वायु सेना के चिनूक और एमआई-17, वी5 हेलीकॉप्टर सिक्किम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में अभियान जारी रखे हुए हैं। राहत प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए 200 से अधिक कर्मियों को शामिल किया गया है।
Edited By : Navin Rngiyal
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: राष्ट्रीय मूल्यांकन में गुजरात 346 पंचायतों के साथ देश में शीर्ष पर

पहलगाम हमले पर पीएम मोदी बोले, आतंकियों के आकाओं की कमर टूटकर रहेगी

पहलगाम के गुनहगार आतंकियों से नफरत करो, कश्मीरियत से नहीं!

हम ऑस्ट्रेलियाई भारत के साथ खड़े हैं, पहलगाम हमले के बाद पैट कमिंस ने व्यक्त किया शोक

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें क्या है 1 लीटर की कीमत

अगला लेख
More