केजरीवाल और पुरी ने किया दिल्ली मेट्रो के पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी खंड का उद्घाटन

Webdunia
शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 (11:46 IST)
प्रमुख बिंदु
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी खंड का शुक्रवार को उद्घाटन किया।

ALSO READ: दिल्ली मेट्रो ने NCR के यात्रियों को दी बड़ी राहत, संपूर्ण पिंक लाइन पर आज से दौड़ेगी ट्रेन
 
मयूर विहार पॉकेट-1 और त्रिलोकपुरी संजय लेक स्टेशनों के बीच करीब 289 मीटर लंबा त्रिलोकपुरी खंड 59 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन से पूरी तरह जुड़ गया और शहर के अहम स्थानों जैसे कि आनंद विहार रेलवे स्टेशन, आनंद विहार आईएसबीटी, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, साउथ एक्सटेंशन में बाजारों, आईएनए और लाजपत नगर से जुड़ जाएगा। पिंक लाइन पर 38 मेट्रो स्टेशन हैं। पिंक लाइन की शुरुआत कई खंडों पर 2018 में की गई थी।
 
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इसका उद्घाटन किया। इसके उद्घाटन के साथ ही दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन उसका सबसे लंबा गलियारा बन गया है। पिंक लाइन के 'एंड-टू-एंड लिंकिंग' (पूरी तरह जुड़ जाने) से पूर्वी दिल्ली के निवासियों या उस क्षेत्र की यात्रा करने वाले लोगों को भी काफी फायदा होगा, क्योंकि इससे पहले त्रिलोकपुरी में सेवाएं 2 अलग-अलग खंडों पर संचालित हो रही थी। सूत्रों ने अक्टूबर में बताया था कि इस लाइन के काम के सितंबर 2020 में पूरी होने की उम्मीद थी, लेकिन कोविड-19 के कारण इसमें देरी हो गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

क्या है पेजर? ब्‍लास्‍ट की कितनी थ्‍योरी, लेबनान में कैसे फटे 1000 पेजर, भारत में क्‍यों है दहशत?

जयराम रमेश का सवाल, गांधी और गोडसे के बीच कहां खड़े हैं मोदी?

सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक, हैकर्स ने चलाया क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ा वीडियो

स्कूल से लौट रही आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी

प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, आज की राजनीति में जहर घुल चुका है

अगला लेख
More