Hanuman Chalisa

ट्रांसपोर्टर हड़ताल समाप्त होने पर वाहन उद्योग को मिली राहत : सियाम

Webdunia
शनिवार, 28 जुलाई 2018 (18:36 IST)
नई दिल्ली। वाहन कंपनियों के संगठन सिआम ने ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल खत्म करने का स्वागत करते हुए शनिवार को कहा कि इससे संगठन के उन सभी सदस्यों को राहत मिली है, जो पिछले कुछ दिनों से दिक्कतों का सामना कर रहे थे। सियाम के सदस्यों में सभी वाहन विनिर्माता कंपनियां शामिल हैं।
 
 
सिआम ने ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) की हड़ताल वापस लेने के निर्णय की सराहना की। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को एआईएमटीसी से हड़ताल वापस लेने की अपील की थी।
 
सिआम ने कहा कि तत्काल कदम उठाने से हमारे उन सदस्यों को राहत मिली है, जो पिछले कुछ दिनों से दिक्कतों का सामना कर रहे थे। इस त्वरित कदम ने स्थितियों को और बिगड़ने से रोका है। हम सभी संबंधित पक्षों का उनके प्रयासों के लिए आभारी हैं। उसने कहा कि सिआम उन सभी संबंधित पक्षों तथा सरकार को धन्यवाद कहता है, जो मसले को हल करने के लिए एकसाथ आए।
 
गडकरी ने ट्रक चालकों की मांग पर अमल करने के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने का वादा किया है। समिति 3 महीने के भीतर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: CJP के संसद मार्च पर बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस की 5 FIR; CCTV से होगी आरोपियों की पहचान

यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान के पात्र परिवारों का बने अंत्योदय कार्ड : CM योगी

CJP का दावा- अभिजीत दिपके, गीतांजलि, शबाना आजमी और प्रकाश राज वाले ट्रक पर पुलिस ने किया हमला

मध्यप्रदेश में गुरु पूर्णिमा पर होंगे सांदीपनि विद्यालयों के लोकार्पण,CM डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश

अभिजीत दिपके ने छात्रों से मांगी माफी, बोले- आपको पुलिस की हिंसा से नहीं बचा सका

अगला लेख