Biodata Maker

घने कोहरे के कारण 55 ट्रेनें रद्द, 11 देरी से चलीं

Webdunia
शुक्रवार, 4 जनवरी 2019 (22:47 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण शुक्रवार को 55 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया तथा कम दृश्यता के चलते समूचे उत्तर रेलवे में कम से कम 11 ट्रेनें देरी से चलीं। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोहरे के कारण 25 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहीं।
 
 
शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस बना रहा, जो इस मौसम के अनुसार सामान्य है। सुबह 5.30 बजे पालम और सफदरजंग में दृश्यता क्रमश: शून्य मीटर और 400 मीटर थी। पालम एवं सफदरजंग में सुबह 8.30 बजे तक दृश्यता क्रमश: 50 मीटर और 400 मीटर थी।
 
रेलवे ने बताया कि पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, हावाड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, मालदा-आनंदविहार एक्सप्रेस, मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, मालदा-दिल्ली एक्सप्रेस ऐसी कुछ ट्रेनें रहीं, जो कई घंटे की देरी से चलीं। उन्होंने बताया कि बेहद कम दृश्यता के चलते अधिकतर ट्रेनें 2 से 3 घंटे की देरी से चलीं।
 
उन्होंने बताया कि हालांकि सुरक्षा उपकरण 'फॉग पास' के कारण इस साल हालात थोड़े बेहतर हैं। कोहरे से बुरी तरह प्रभावित रेलवे जोन को यह उपकरण उपलब्ध कराया गया है। समूचे रेल नेटवर्क में कुल 6,940 उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं जिनमें सिर्फ उत्तर रेलवे को 2,648 उपकरण दिए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, सबसे बड़ी रक्षा डील को मंजूरी, भारत आएंगे 114 राफेल और 6 समुद्री विमान

रूस में Telegram पर डिजिटल स्ट्राइक, पुतिन ने लगाई पाबंदियां, फाउंडर बोले- हम झुकेंगे नहीं

MG Majestor की एंट्री से मचेगा धमाल! 40 लाख की SUV देगी Fortuner Legender को सीधी टक्कर

Shivam Mishra Bail: कानपुर, UP लेम्बोर्गिनी कार एक्सीडेंट केस, आरोपी शिवम मिश्रा को 20,000 रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत मिली

रूस ने WhatsApp पर लगाया पूरी तरह से बैन, अमेरिकी दादागिरी का दिया करारा जवाब

सभी देखें

नवीनतम

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

इतिहास की गूंज, संस्कृति की आत्मा थीम के साथ होगा सांस्कृतिक महासंगम

आत्मनिर्भर UP के निर्माण को गति देगी एआई कौशल क्रांति

नोएडा मेट्रो एक्सटेंशन कॉरिडोर को केंद्र की मंजूरी

Trade Deal पर सवाल को लेकर अमित शाह का पलटवार, बोले- लगातार झूठ बोलकर गुमराह करना राहुल गांधी की नीति

अगला लेख