Hanuman Chalisa

चालान का टूटा रिकॉर्ड, ट्रक मालिक को लगा 6,53,100 का जुर्माना

Webdunia
शनिवार, 14 सितम्बर 2019 (12:58 IST)
संबलपुर। मोटर व्हीकल संशोधन अधिनियम (Motor vehicle Act) पास होने के बाद यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है। ट्रैफिक नियम (Traffic Rule) तोड़ने वालों पर नए अधिनियम के मुताबिक तगड़ा जुर्माना लगाया जा रहा है। इसी बीच ओडिशा के संबलपुर में अब तक का सबसे बड़ा चालान काटा गया है। यहां एक ट्रक मालिक को 6,53,100 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले दिल्ली में सबसे बड़ा चालान कटा था।

देश में 1 सितंबर 2019 से लागू हुए नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत देश में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी-भरकम चालान काटा जा रहा है। इसी बीच अब ओडिशा के संबलपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर एक ट्रक के मालिक को 6,53,100 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। 7 ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर अब तक के इस सबसे बड़े चालान की रसीद ओडिशा परिवहन विभाग ने ट्रक मालिक को सौंपी है।

खबरों के अनुसार, ट्रक मालिक पिछले 5 साल से टैक्स नहीं भर रहा था, साथ ही लगातार ट्रैफिक के कई नियमों का उल्लघंन भी किए जा रहा था। यही कारण है कि परिवहन विभाग ने जनरल ऑफेंस, हवा और ध्वनि प्रदूषण के मानकों का उल्लंघन, इंश्योरेंस समेत कई ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के तहत कुल मिलाकर 6 लाख 53 हजार 100 रुपए का जुर्माना लगाया है।
ALSO READ: OMG, हरियाणा के ट्रक का दिल्ली में कटा 2.05 लाख का चालान
इससे पहले सबसे बड़ा चालान दिल्ली में यातायात नियमों का उल्लंघन करने के कारण एक ट्रक मालिक पर 2 लाख 5 सौ रुपए का काटा गया था। वहीं ओडिशा में ही 10 सितंबर को भी एक ट्रक ड्राइवर पर 86500 रुपए का जुर्माना लगाया गया था, लेकिन ट्रक ड्राइवर के कुछ दस्तावेज पेश करने के बाद इसे 70 हजार रुपए पर तय कर दिया गया था।
सांकेतिक फोटो

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या में ‘मछली भोज’ पर मचा सियासी घमासान! अजय राय पर BJP का हमला, आयोजकों ने बताया क्या है पूरा मामला

मप्र में स्वाइन फ्लू की दस्तक, अब तक 1 मौत, उज्जैन में रोज 200 बच्‍चे पहुंच रहे अस्‍पताल, सर्दी-खांसी से इंदौर में दहशत

पाकिस्तान ने फिर तेज की शांति की कोशिशें, मुनीर जाएंगे ईरान

LIVE: CM योगी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

Weather Update : 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा; मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह

अगला लेख