यूपी में कड़ी टक्कर की ओर बढ़ती चुनावी जंग, भाजपा को अभी भी बढ़त

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड 325 सीटें मिली थीं, वहीं सपा को 48 सीटें मिली थीं। मायावती की बसपा को 7 तथा कांग्रेस को 4 सीटें मिली थीं। राज्य में बहुमत के लिए 202 सीटों की जरूरत है।

Webdunia
शनिवार, 13 नवंबर 2021 (18:53 IST)
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) की समय जैसे-जैसे करीब आ रहा है, मतदाताओं के रुझान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक वक्त भाजपा के लिए एकतरफा जीत दिखाई दे रही थी, लेकिन अब मुकाबला कड़ी टक्कर में तब्दील होता दिखाई दे रहा है। हालांकि अब भी पलड़ा भाजपा का ही भारी दिख रहा है।
 
सितंबर में एबीपी न्यूज द्वारा करवाए गए सर्वे में भाजपा को 259 से 267 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था, जबकि समाजवादी पार्टी को 152 से 160 सीटें मिलती दिखाई दे रही थीं। लेकिन, नवंबर माह में कराए गए सर्वे में आंकड़े कुछ बदले हुए नजर आ रहे हैं। 
 
ताजा सर्वे के मुताबिक भाजपा को 213 से 221 सीटें मिल सकती हैं, जबकि समाजवादी पार्टी की स्थिति में सुधार होता दिख रहा है। नए सर्वे के मुताबिक सपा को 152 से 160 सीटें मिल सकती हैं। बसपा को जहां 16 से 20 सीटें मिल सकती हैं, वहीं कांग्रेस को 6 से 10 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। अन्य दलों के खाते में 2 से 6 सीटें जा सकती हैं। 
 
जहां तक मुख्‍यमंत्री पद की बात है तो योगी आदित्यनाथ को 41 फीसदी लोगों का मानना है कि योगी आदित्यनाथ एक बार फिर मुख्‍यमंत्री बनने चाहिए, जबकि 31 फीसदी लोग अखिलेश को इस पद पर देखना चाहते हैं। यूपी चुनाव में अभी 4-5 महीने का वक्त है। माना जा रहा है कि इस स्थिति में परिवर्तन आ सकता है। 
 
उल्लेखनीय है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड 325 सीटें मिली थीं, वहीं सपा को 48 सीटें मिली थीं। मायावती की बसपा को 7 तथा कांग्रेस को 4 सीटें मिली थीं। राज्य में बहुमत के लिए 202 सीटों की जरूरत है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ 12 साल से रिलेशन में लालू पुत्र तेज प्रताप

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी

लव जिहादी मोहसिन के दोनों भाई फरार, पूरा परिवार पुलिस के रडार पर

सभी देखें

नवीनतम

Live: पीएम मोदी करेंगे मन की बात, खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

Weather Update : दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

तेज प्रताप यादव ने हटाई रिलेशनशिप वाली पोस्ट, कहा हैक हुआ था फेसबुक अकाउंट

पाकिस्तान सरकार से बातचीत करना व्यर्थ, सेना के साथ करना चाहता हूं बातचीत : इमरान खान

Chhattisgarh : दुर्ग में अवैध रूप से रह रहीं 2 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

अगला लेख