dharma sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ये हैं भारत के 10 सबसे अमीर जिले, देखिए क्या आपके जिले का नंबर है लिस्ट में

Advertiesment
Richest District Of India
Top 10 Richest Districts Of India: जब हम भारत की समृद्धि की बात करते हैं, तो अक्सर बड़े राज्यों और शहरों का नाम सामने आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आधार पर देश के सबसे अमीर जिले कौन से हैं? यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि इस सूची में कई ऐसे नाम शामिल हैं जिनके बारे में आपने शायद ही सोचा हो। आइए, जानते हैं भारत के 10 सबसे अमीर जिलों के बारे में और देखते हैं कि कौन-सा जिला किस स्थान पर है।

1. रंगारेड्डी, तेलंगाना : भारत का सबसे अमीर जिला तेलंगाना का रंगारेड्डी है। हैदराबाद शहर के आसपास स्थित यह जिला प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद के मामले में सबसे आगे है, जो 1,146 हजार रुपये है। आईटी हब और औद्योगिक विकास के कारण इस जिले ने जबरदस्त आर्थिक तरक्की की है।
2. गुरुग्राम, हरियाणा : रंगारेड्डी के ठीक बाद, दूसरे स्थान पर हरियाणा का गुरुग्राम है। यहाँ प्रति व्यक्ति जीडीपी 905 हजार रुपये है। दिल्ली के करीब होने और बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों के हब के रूप में गुरुग्राम ने अपनी पहचान बनाई है।
3. बेंगलुरु, कर्नाटक : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का शहरी क्षेत्र इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है, जिसकी प्रति व्यक्ति जीडीपी 893 हजार रुपये है। यह भारत का सिलिकॉन वैली कहलाता है, जहाँ आईटी और स्टार्टअप्स का बोलबाला है।
4. गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश का गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) चौथे स्थान पर है, जिसकी प्रति व्यक्ति जीडीपी 848 हजार रुपये है। दिल्ली-एनसीआर का हिस्सा होने के कारण यह जिला तेजी से औद्योगिक और आवासीय विकास का केंद्र बना है।
5. सोलन, हिमाचल प्रदेश: यह जानकर आपको हैरानी होगी कि हिमाचल प्रदेश का शांत और खूबसूरत जिला सोलन पाँचवें स्थान पर है। यहाँ प्रति व्यक्ति जीडीपी 810 हजार रुपये है। फार्मास्यूटिकल उद्योग और पर्यटन ने इस जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है।
6. उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा: गोवा के ये दोनों जिले प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में छठे स्थान पर हैं, जहाँ का आंकड़ा 763 हजार रुपये है। पर्यटन और खनन यहाँ की अर्थव्यवस्था के मुख्य आधार हैं।
7. सिक्किम के जिले: सिक्किम के गंगटोक, नामची, मंगन और ग्यालशिंग जैसे जिले प्रति व्यक्ति जीडीपी 746 हजार रुपये के साथ सातवें स्थान पर हैं।
8. दक्षिण कन्नड़, कर्नाटक: कर्नाटक का दक्षिण कन्नड़ जिला आठवें स्थान पर है, जहाँ प्रति व्यक्ति जीडीपी 669 हजार रुपये है। मंगलुरु पोर्ट और शैक्षणिक संस्थान यहाँ की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाते हैं।
9. मुंबई, महाराष्ट्र: भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई नौवें स्थान पर है, जिसकी प्रति व्यक्ति जीडीपी 657 हजार रुपये है। यह शहर भारत की अर्थव्यवस्था का दिल है।
10. अहमदाबाद, गुजरात: गुजरात का अहमदाबाद भारत के शीर्ष 10 सबसे अमीर जिलों में शामिल है, जहाँ प्रति व्यक्ति जीडीपी 654 हजार रुपये है। यह शहर कपड़ा उद्योग और व्यापार का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।
ALSO READ: इस मुस्लिम देश में हर चौथा शख्स है भारतीय, कभी थी भुखमरी, आज है दुनिया का सबसे रईस देश


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप टैरिफ का असर, तिरुपुर, नोएडा, सूरत की निर्यात इकाइयों ने उत्पादन रोका