अंबानी व चंद्रशेखरन से मिले एप्पल के सीईओ कुक

Webdunia
मंगलवार, 18 अप्रैल 2023 (00:22 IST)
मुंबई। भारत में एप्पल के पहले खुदरा स्टोर के उद्घाटन से पहले कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी टिम कुक सोमवार को मुंबई पहुंचे। अपनी यात्रा के पहले दिन कुक जानेमाने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटिला गए। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन सहित दूसरे शीर्ष उद्योगपतियों से भी की।
 
कुक नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी भेंट कर सकते हैं। हालांकि कंपनी के अधिकारियों ने उनके भारत दौरे के कार्यक्रम के बारे में पूछे गए सवालों को टाल दिया।
 
उन्होंने अंबानी परिवार के पसंदीदा भोजनालय में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ वड़ापाव भी खाया। दीक्षित ने ट्विटर पर लिखा, 'मुंबई में वड़ापाव से बेहतर स्वागत नहीं हो सकता।' इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कुक ने लिखा, 'धन्यवाद माधुरी दीक्षित, मुझे पहली बार वड़ापाव खिलाने के लिए। ये स्वादिष्ट था।'(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More