Weather Updates: IMD ने जारी किया गर्मी का अलर्ट, कुछ राज्यों में बारिश की आशंका

देश के अन्य राज्यों में भी बारिश की आशंका

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 27 मार्च 2024 (08:45 IST)
Weather Updates: होली (Holi) हो जाने के बाद भी मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में आज दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास हो सकता है। ​आईएमडी के अनुसार कल 28 मार्च की रात से दिल्ली में बूंदाबांदी और हल्की बारिश (rain) की संभावना है। देश के कुछेक राज्यों में भी वर्षा की आशंका है।

ALSO READ: Weather Update : मौसम का बदला मिजाज, दिल्‍ली समेत कई क्षेत्रों में बारिश के आसार
 
नई दिल्ली में भी मौसम पिछले सालों की तरह कूल-कूल रहा है। आगे भी यह इसी मोड पर आगे बढ़ेगा। अप्रैल की शुरुआत भी सामान्य से ठंडी रहेगी। इस महीने में अब तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर नहीं गया है। पिछले साल भी अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री से ऊपर नहीं गया था।
 
कब होगी बारिश? 28 मार्च की रात से बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है। पूरे दिन घने बादल छाए रहेंगे। 29 मार्च को भी बूंदाबांदी की संभावना है। बूंदाबांदी की वजह से अधिकतम तापमान 39 से 35 के बीच और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है।

अप्रैल से जून तक अधिक दिनों तक चलेगी लू : अगले 3 महीने भीषण गर्मी का अनुमान है। इस दौरान हीटवेव के दौर लंबे होंगे। अप्रैल और मई के दौरान प्री-मानसून के दौर भी छोटे और कम ही रहेंगे। लेकिन अच्छी खबर यह है कि मानसून के आखिरी 2 महीने में अच्छी बारिश के आसार बढ़ रहे हैं।
 
बारिश सामान्य से अधिक होगी : अल-नीनो जाने और ला-नीना आने से बारिश सामान्य से अधिक होगी। मानसून में 96 से 104% तक बारिश को सामान्य कहा जाता है। अनुमान है कि इस बार यह 100 से 104% हो। ला-नीना स्थिति का मतलब है कि प्रशांत महासागर में समुद्री सतह का तापमान सामान्य से नीचे चला जाए और वहां से ट्रेड विंड्स दुनिया के मौसम पर असर डालते हैं। इससे मानसून को मजबूत होने में सहायता मिलती है, क्योंकि उस दौरान अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों ओर से हवाएं चलेंगी।

ALSO READ: Weather Updates: मौसम का रुख फिर बदलेगा, गरज के साथ होगी झमाझम बारिश
 
एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी पछुआ हवाओं के साथ जिनकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, लगभग 50 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 28° उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रही है। पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पूर्वोत्तर बांग्लादेश और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
 
एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश से लेकर दक्षिण-पूर्व असम तक छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के निचले स्तर तक फैली हुई है। एक ट्रफ/हवा का विच्छेदन दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से विदर्भ तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। 29 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

ALSO READ: मध्य प्रदेश में गर्मी की दस्तक, 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और केरल में हल्की बारिश हुई। पूर्वी बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज बुधवार को सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ एक या दो मध्यम बारिश संभव है। पंजाब और केरल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। 27 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है और ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

MP के मंत्री विजय शाह पर FIR, किन धाराओं में दर्ज हुआ केस, कितनी हो सकती है सजा?

अब पूर्व CM उमा भारती भी बोलीं, मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करो

दिग्विजय सिंह ने बताया, मंत्री विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

अगला लेख