Weather Alert: गुजरात और यूपी में लू चलने की आशंका, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Webdunia
रविवार, 24 अप्रैल 2022 (12:43 IST)
नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और उत्तरी पाकिस्तान के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और इससे सटे पाकिस्तान के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश और इससे सटे छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा मध्य महाराष्ट्र से आंतरिक कर्नाटक होते हुए मन्नार की खाड़ी तक फैली हुई है।

ALSO READ: Weather Update: एमपी व राजस्थान में चली धूलभरी आंधी, कई राज्यों में हुई बारिश
 
पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, केरल के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, मराठवाड़ा और कर्नाटक में छिटपुट हल्की बारिश हुई। देश के किसी भी हिस्से में लू नहीं चली।
 
स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ और असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में मध्यम हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
 
केरल और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कर्नाटक, दक्षिण कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश संभव है। गुजरात और दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश में एक या दो स्थानों पर लू की स्थिति संभव है।
 
राष्ट्रीय राजधानी में तापमान गिरा : राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी। आईएमडी के अनुसार सुबह 8.30 बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 37 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में तेज हवाएं चलने और आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

डॉलर के मुकाबले 27 पैसे मजबूत हुआ रुपया, 1 अमेरिकी Dollar की कीमत इतनी रह गई

Gujarat HSC Result : गुजरात बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, जानिए कला और विज्ञान में कितने फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण

UP के सोनभद्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

UP : सोसायटी में महिला पर डॉग अटैक, बचाव में महिला पोडियम से गिरी, CCTV में कैद हुई घट

पाकिस्तान-भारत तनाव पर UN का आया संदेश, युद्ध को लेकर कही बड़ी बात

अगला लेख
More