चुनाव से पहले शशि थरूर ने दिखाई गांधी परिवार के प्रति अपनी भक्ति, गुप्त मतदान पर दिया बयान

Webdunia
बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (23:31 IST)
अहमदाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने चुनाव में गुप्त मतदान कराने के पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के फैसले का स्वागत करते हुए बुधवार को कहा कि गांधी परिवार कांग्रेस के लिए बड़ी पूंजी है और कोई अध्यक्ष उनसे दूरी नहीं बना सकता। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए आगामी लोकसभा चुनाव साहस और आत्मविश्वास के साथ लड़ने के लिहाज से अध्यक्ष पद का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है।
 
थरूर ने यहां अपने चुनाव प्रचार के दौरान संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री द्वारा घोषित चुनाव प्रणाली बहुत अच्छी है। उन्होंने गुप्त मतदान के बारे में बात की। मतदान गुप्त रूप से किया जाएगा और किसी को यह पता नहीं चलेगा कि किसने किसे वोट दिया। लोग अपनी इच्छा के अनुसार मतदान कर सकते हैं।
 
थरूर ने कहा कि कोई व्यक्ति क्या पसंद करता है या नहीं, उसके आधार पर मतदान करना उसका अधिकार है। हमारी पार्टी ने मतदान प्रणाली के बारे में निर्णय की सार्वजनिक घोषणा कर अच्छा काम किया है। जो भी जीतेगा, वह कांग्रेस की जीत होगी। मैं इसलिए यह चुनाव लड़ रहा हूं।
 
दरअसल, कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने बुधवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में गुप्त मतदान होगा और यह पता नहीं लगाया जा सकता कि किसने किसे वोट दिया तथा किस राज्य से किसी उम्मीदवार को कितने वोट मिले।
 
उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्राधिकरण ने यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया है कि दोनों उम्मीदवारों के लिए समान अवसर हो।
 
कांग्रेस को गांधी परिवार द्वारा ‘रिमोट कंट्रोल’ से चलाए जाने की आलोचनाओं के बारे में पूछे जाने पर थरूर ने कहा कि अगर वे और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे उस स्तर पर पहुंच गए हैं जहां वे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का विश्वास रखते हैं तो वे यह भी जानते हैं कि पार्टी में कैसे काम किया जाता है।
 
उन्होंने कहा कि उसी समय, गांधी परिवार एक बड़ी पूंजी है और कोई भी अध्यक्ष उनसे दूरी नहीं बना सकता। 
 
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होना है और 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर उम्मीदवार हैं।
 
थरूर ने यह भी कहा कि उन्होंने उन मुद्दों से दूरी नहीं बनाई है जो कांग्रेस के 23 नेताओं के समूह (जी-23) के पत्र में उठाए गए थे।
 
गौरतलब है कि जी-23 के नेताओं ने अगस्त 2020 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर सांगठनिक ढांचे में बदलाव की और पार्टी में हर स्तर पर चुनाव की मांग की थी। भाषा Edited by Sudhir Sharma 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमला : फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ होते तो क्या करते?

भारत से क्या जंग लड़ेगा पाकिस्तान, उसके अपने ही साथ नहीं, भारत का कर रहे हैं समर्थन

4 दिन में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, क्यों लगी घोड़े खच्चरों के संचालन पर रोक?

LIVE: भारत ने किया नौसैनिक सुरंग का परिक्षण, LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर

RBI ने दूसरी छमाही में बढ़ाया 25 टन सोना, पिछले 7 सालों में ऐतिहासिक इजाफा

अगला लेख
More