PMJDY : देश में जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ के पार, 67 फीसदी ग्रामीण क्षेत्रों में खुले खाते

Webdunia
शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 (23:05 IST)
Jan Dhan accounts cross 50 crores : देश में जनधन खातों की कुल संख्या 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। इन खातों में कुल जमा राशि 2.03 लाख करोड़ रुपए से अधिक है। इनमें से लगभग 67 प्रतिशत खाते गांवों और छोटे कस्बों में खोले गए हैं। इनमें से 56 प्रतिशत खाते महिलाओं से जुड़े हैं।
 
वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक बयान में कहा गया कि इनमें से लगभग 67 प्रतिशत खाते गांवों और छोटे कस्बों में खोले गए हैं। इन खातों में कुल जमा राशि 2.03 लाख करोड़ रुपए से अधिक है, जबकि इन खातों से लगभग 34 करोड़ रुपे कार्ड मुफ्त जारी किए गए हैं।
 
इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) खातों में औसत शेष राशि 4,076 रुपए है और इनमें से 5.5 करोड़ से अधिक को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) प्राप्त हो रहा है। वित्तीय समावेशन पर राष्ट्रीय मिशन यानी प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) की शुरुआत 28 अगस्त 2014 को हुई थी। यह देश के वित्तीय परिदृश्य को बदलने में सफल रहा है।
 
पीएमजेडीवाई खाताधारकों को कई लाभ प्रदान करता है। इसमें खाते में न्यूनतम राशि रखने की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा मुफ्त रुपे डेबिट कार्ड, दो लाख रुपए का दुर्घटना बीमा और 10000 रुपए तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा इसमें शामिल हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान ने तोड़ा यु्द्ध विराम, भारतीय सेना को मिला कड़ी कार्रवाई का आदेश

भारत का मोस्टवांटेड आतंकी यूसुफ अजहर हवाई हमले में ढेर, कंधार विमान अपहरण कांड का था मुख्य षड्यंत्रकर्ता

पाकिस्तान के हर दुस्साहस का निर्णायक जवाब मिलेगा : भारतीय सेना

सिंधु जल संधि ‍निलंबन समेत अन्य प्रतिबंध पाकिस्तान पर लागू रहेंगे

सरकार की वेबसाइटों को बनाया जा रहा निशाना, महाराष्ट्र के साइबर विशेषज्ञों ने किया अलर्ट

अगला लेख
More