Chandrayaan3Landing : थैंक्स फॉर द राइड, मेट! चंद्रयान-3 को लेकर ISRO के संदेशों ने कैसे जीता लोगों का दिल

Webdunia
मंगलवार, 22 अगस्त 2023 (21:55 IST)
Chandrayaan3Landing  Updates : चंद्रयान-3 जब चंद्रमा के करीब पहुंच रहा है तो भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से लाखों लोगों को आकर्षित करने के लिए तकनीकी शब्दावली से परे दिलचस्प शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे वर्ड्‍स लोगों का दिल जीत रहे हैं। 
ALSO READ: Chandrayaan3Landing : चंद्रयान-3 के बाद Gaganyaan , जानिए क्या है ISRO के अगले Mission
इसरो के सोशल मीडिया हैंडल पर सामान्य तौर पर भारत के महत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 के बारे में जानकारी देने के लिए तकनीकी शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इस बार ‘वेलकम बडी’ (स्वागत है दोस्त) और ‘थैंक्स फॉर द राइड, मेट’ (सवारी के लिए शुक्रिया साथी) जैसे अनौपचारिक वाक्यांश प्रयोग किये गये हैं।
 
चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर ने सोमवार को जब इसके पूर्ववर्ती चंद्रयान-2 मिशन की ऑर्बिटर के साथ संपर्क स्थापित किया तो इसरो के सोशल मीडिया पर डाली गईं पोस्ट ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया।
 
चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर द्वारा चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल के स्वागत करने के रूप में ‘वेलकम बडी’ लिखा गया। इसके साथ एक पोस्ट में लिखा गया कि दोनों के बीच संवाद स्थापित हो गया है। इसे ‘एक्स’ पर 34 लाख से अधिक लोगों ने पढ़ा।
ALSO READ: Chandrayaan-3 Space mission : लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहीं सुनीता विलियम्स, ISRO को भेजा खास मैसेज
इससे पहले 17 अगस्त को जब लैंडर मॉड्यूल सफलतापूर्वक अपने प्रणोदन मॉड्यूल से अलग हुआ था तब इसरो ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘थैंक्स फॉर द राइड, मेट’’। इसके साथ हाथ हिलाने का एक इमोजी भी था।
 
इसरो चंद्रयान-3 की यात्रा के बारे में लोगों को जानकारी देने वाले पोस्ट लगातार डाल रहा है।
 
चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के उतरने के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से पहले इसरो ने सोशल मीडिया पोस्ट में रोचक अंदाज में यह संदेश दिया कि यह मॉड्यूल सुगमता से आगे बढ़ रहा है। भाषा  Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख