Publish Date: Sat, 06 Jul 2024 (14:49 IST)
Updated Date: Sat, 06 Jul 2024 (14:53 IST)
kulgam encounter : जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 1 आतंकवादी को मार गिराया। समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी है।
पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बल दक्षिण कश्मीर जिले के मोदरगाम गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाश अभियान चला रहे थे। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।
सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया। दावा किया जा रहा है कि इलाके में 2-3 आतंकी छिपे हुए हैं। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।
Edited by : Nrapendra Gupta