Daily Horoscope
✕

जम्मू-कश्मीर : बटमालू में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, एक जवान शहीद

सुरेश एस डुग्गर
रविवार, 12 अगस्त 2018 (09:12 IST)
श्रीनगर। राजधानी शहर श्रीनगर के बटमालू इलाके में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। रविवार तड़के शुरू हुई इस मुठभेड़ में विशेष अभियान दल (एसओजी) का एक जवान शहीद हो गया, वहीं पुलिस का एक कॉन्स्टेबल और सीआरपीएफ के दो जवान जख्मी हुए हैं। सुरक्षाबलों ने सूचना मिलने के बाद रविवार सुबह तीन आतंकियों को घेरा। यहां सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर नवीद जट्ट को घेर लिया है। नवीद जट्ट पत्रकार शुजात बुखारी का हत्यारा बताया जाता है। फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग हो रही है।
 
डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि श्रीनगर के बटमालू में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद ऑपरेशन चलाया गया। वैद ने कहा इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। इसमें एसओजी का एक जवान शहीद हो गया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ के भी दो जवान घायल हुए हैं।
 
यह आतंकी रिहाइशी इलाके में छिपे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार आतंकियों का मकसद स्वतंत्रता दिवस पर हमले का था। इसकी खबर सुरक्षाबलों को लगते ही उन्होंने पूरे इलाके की नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन शनिवार देर रात से ही शुरू कर दिया था। जिस इलाके में छिपे हैं वहां से परेड ग्राउंड मात्र तीन किलोमीटर ही है। ऐसे में वह कई दिनों से यहां रेकी कर रहे थे।
 
याद रहे इससे पहले बारामुल्ला जिले के रफियाबाद में 8 अगस्त को सुरक्षाबलों ने 5 आतंकवादियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकियों के पास से हथियारों का जखीरा भी जब्त किया गया था। मारे गए आतंकवादियों के समूह ने कुछ दिनों पहले उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा से घुसपैठ की थी।
 
आतंकियों के पास से आठ हैंड ग्रेनेड सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे। आशंका जताई गई थी कि आतंकी स्वतंत्रता दिवस समारोह में इनका इस्तेमाल करने की साजिश रच रहे हैं। खुफिया जांच एजेंसियों ने इसके बाद ही देशभर में हाई-अलर्ट जारी कर दिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख