जम्मू-कश्मीर पर आतंकी हमले की साजिश फेल, एक आतंकी ढेर

Webdunia
शनिवार, 8 सितम्बर 2018 (08:46 IST)
श्रीनगर।  जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अलर्ट पुलिस ने शनिवार को एक नाके पर आतंकवादियों के हमले को विफल कर लश्करे तैयबा के एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हो गया।
 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अनंतनाग में अचाबल के समीप सुबह एक पुलिस नाके पर आतंकवादियों ने हमला किया, लेकिन पुलिस ने प्रतिरोध कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया। उसकी पहचान कुलगाम जिले के तातरीपोरा निवासी बिलाल अहमद के रूप में की गई है। उसके पास से कुछ हथियार और विस्फोटर भी बरामद किया गया।
 
उन्होंने बताया कि बिलाल तीन महीने पहले लश्करे तैयबा समूह में शामिल हुआ था। वह सुरक्षा बलों पर आतंकवादी हमले करवाने और नागरिकों पर अत्याचार तथा हथियार लूटने के मामलों में संलिप्त था। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

अगला लेख
More