Publish Date: Thu, 08 Feb 2018 (00:41 IST)
Updated Date: Thu, 08 Feb 2018 (00:45 IST)
श्रीनगर। श्रीनगर में मंगलवार को एसएमएचएस अस्पताल पर हुए आतंकी हमले के लिए आज लश्कर-ए-तैयबा ने जिम्मेदारी ली है। पुलिस दल पर हुए इस हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। एक पाकिस्तानी आतंकवादी नवीद उर्फ अबु हंजाला अस्पताल से फरार हो गया था।
इस हमले में दो पुलिसवाले शहीद हो गए थे, जबकि एक पाकिस्तानी आतंकवादी पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। लश्कर प्रमुख महमूद शाह ने ईमेल पर एक बयान भेजकर इस हमले की जिम्मेदारी ली।
अस्पताल के बाहर पुलिस दल पर हुए इस हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। एक पाकिस्तानी आतंकवादी नवीद उर्फ अबु हंजाला अस्पताल से फरार हो गया था। वहां उसे इलाज के लिए ले जाया गया था। (भाषा)