Hanuman Chalisa

सुरक्षाबलों और पत्थरबाजों के बीच संघर्ष में चार जख्मी

Webdunia
शुक्रवार, 29 जून 2018 (22:48 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में मुठभेड़ स्थल के निकट पत्थरबाजों और सुरक्षाबलों के बीच हुए संघर्ष में शुक्रवार को चार व्यक्ति जख्मी हो गए। इस इलाके में सुरक्षाबलों ने कथित रूप से तीन आतंकवादियों को घेर लिया है।


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को थुम्ना गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी करके तलाश अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के एक घर में छुपे होने का पता लगा लिया लेकिन घर में आम लोगों के होने की वजह से उनके सफाए के लिए अभियान शुरू करने में देरी हुई।

अधिकारी ने बताया कि घर में से सभी आम लोगों को निकालने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। राज्य के पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर तीन आतंकवादियों को घेर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बीच भीड़ ने अभियान में शामिल सुरक्षाबलों पर पथराव करना शुरू कर दिया। सुरक्षाबलों की कार्रवाई में चार व्यक्तियों को पेलेट या गोली लगी है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

अगला लेख